फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड में बड़ा हादसा: धनबाद में अवैध कोयला खनन के दौरान 50 फीट धंसी जमीन, 12 से अधिक मजदूरों के दबे होने की आशंका

Thu, 21 Apr 2022 04:24 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनबाद

सार

बताया जा रहा है कि अवैध उत्खनन के दौरान जमीन 50 फीट धंस गई, जिसमें दर्जनों मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। 
विज्ञापन
कोयले का खनन(फाइल) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के धनबाद स्थित डूमरजोड क्षेत्र में अवैध कोयला खनन के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि अवैध उत्खनन के दौरान जमीन 50 फीट धंस गई, जिसमें दर्जनों मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।रिपोर्ट के अनुसार जिस समय यह घटना हुई, उस समय कोयले के खान में अवैध खनन चल रहा था।

विज्ञापन


बता दें कि इस साल फरवरी में, धनबाद में एक अवैध कोयला खदान ढह गई थी, जिसमें दो दर्जन से अधिक श्रमिकों की मौत हो गई थी। अवैध रूप से संचालित की जा रही सील की गई कोयला खदान एक खनन उपकरण के 20 फीट की ऊंचाई से गिरने के बाद धंस गई।  

सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे अचानक सड़क धंस गई। लोगों का कहना है कि जिस वक्त हादसा हुआ, खदान में करीब 125 से अधिक लोग मौजूद थे। इसमें से कई लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। यहां से एक दिन में करीब 2 ट्रक अवैध कोयले का खनन किया जाता है। यह खदान पिछले छह साल से बंद है।
विज्ञापन


वहीं, धनबाद के डिप्टी कमिश्नर संदीप सिंह ने मामले में बताया कि अब तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। खदानों की तरफ जाने वाली कच्ची सड़क धंस गई है। प्रशासन और बीसीसीएल की टीम मौके पर पहुंच गई है। राहत और बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें