फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: संगठित अपराधों के खिलाफ डीजीपी सख्त, कहा- गिरोहों के खिलाफ करें कार्रवाई; पढ़िए क्या बोले गृहसचिव

Thu, 20 Jul 2023 03:59 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड पुलिस के मुखिया डीजीपी अजय कुमार सिंह ने बुधवार को कहा कि संगठित अपराध में शामिल गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। संगठित अपराधों के खिलाफ की गई कार्रवाई की समीक्षाएं की जानी चाहिए। डीजीपी ने निर्देश दिए कि संगठित अपराध में शामिल गिरोहों पर शिंकजा कसने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
झारखंड पुलिस (सांकेतिक) - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड डीजीपी ने अपराध में शामिल गिरोहों के खिलाफ सख्ती बरतते हुए कार्रवाई करने का निर्देश जारी किए हैं। डीजीपी ने आसामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने के लिए कहा है।

जेल में भी कड़ी सुरक्षा करें पुख्ता

विज्ञापन

झारखंड पुलिस के मुखिया डीजीपी अजय कुमार सिंह ने बुधवार को कहा कि संगठित अपराध में शामिल गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। संगठित अपराधों के खिलाफ की गई कार्रवाई की समीक्षाएं की जानी चाहिए। डीजीपी ने निर्देश दिए कि संगठित अपराध में शामिल गिरोहों पर शिंकजा कसने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जेल में बंद अपराधियों के खिलाफ नजर रखी जाए, जिससे वे लोग मोबाइल का इस्तेमाल न कर सकें। जेल में जैमर को मजबूत किए जाएं।

बुजुर्गों के साथ संवेदनशीलता बरतने के निर्देश
पुलिस मुखिया ने कहा कि आपराधिक गिरोह बेरोजगार युवकों पर काम पर रख रहा है। रंगदारी के लिए धमकी भरे कॉल करा रहे हैं। इस दौरान गृहसचिव अविनाश कुमार ने अधिकारियों से ड्रग तस्करों के खिलाफ भी सख्त से सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि पुलिस को बुजुर्गों के साथ संवेदनशील रहना चाहिए। आम जनमानस में पुलिस को सुरक्षा की भावना पैदा करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें