फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: सीआरपीएफ जवान ने खुद को मारी गोली, दो दिन पहले छुट्टियों से लौटा था वापस

Mon, 10 Jul 2023 02:20 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

पुलिस ने बताया कि मृतक जवान असम के तेजपुर शहर के पिथखुवा इलाके का रहने वाला था। वह हाल में माओवादियों से मुक्त कराए गए बूढ़ा पहाड़ में माओवादी विरोधी अभियान में भी शामिल था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 झारखंड के पलामू जिले में सोमवार को सीआरपीएफ के एक जवान ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी। मृतक की पहचान प्रांजल नाथ के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक 31 वर्षीय प्रांजल रांची से लगभग 180 किलोमीटर दूर चियांकी गांव के पास स्थित सीआरपीएफ की 112 बटालियन के मुख्यालय में तैनात था।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मृतक जवान असम के तेजपुर शहर के पिथखुवा इलाके का रहने वाला था। वह हाल में माओवादियों से मुक्त कराए गए बूढ़ा पहाड़ में माओवादी विरोधी अभियान में भी शामिल था। पलामू के सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) रिशव गर्ग ने कहा, "अब तक आत्महत्या के सही कारणों पता नहीं चल पाया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।"उन्होंने आगे कहा कि जवान आठ जुलाई को दो महीने की छुट्टियों के बाद घर से वापस लौटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें