फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: कांग्रेस ने एक राज्य सभा सीट पर ठोका दावा, कहा- सीएम सोरेन से की जाएगी बात 

Wed, 18 May 2022 03:14 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

कांग्रेस पार्टी के विधायक दल के नेता और मंत्री आलमगीर आलम ने कहा है कि इस मुद्दे पर वह जल्द ही सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात करेंगे। 
विज्ञापन
राज्यसभा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगले महीने होने वाले राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने झारखंड की एक राज्यसभा सीट पर दावेदारी ठोकी है। हालांकि, झारखंड सरकार में शामिल कांग्रेस के लिए यह सीट काफी मुश्किल बताई जा रही है। ऐसे में राज्य में कांग्रेस पार्टी के विधायक दल के नेता और मंत्री आलमगीर आलम ने कहा है कि इस मुद्दे पर वह जल्द ही सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात करेंगे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, सीएम से मुलाकात के दौरान इस मुद्दे को उठाया जाएगा और कहा जाएगा कि पिछले राज्य सभा चुनाव में झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन को राज्य सभा भेजा गया था। ऐसे में इस बार कांग्रेस उम्मीदवार को उच्च सदन भेजा जाए। उन्होंने बताया कि कांग्रेस संख्या बल के आधार पर अकेले इस सीट को नहीं जीत सकती है, ऐसे में गठबंधन की आवश्यकता पड़ेगी। उन्होंने कहा पार्टी केंद्रीय स्तर पर मजबूत होगी, तो इसका लाभ सभी को मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें