फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: झारखंड कांग्रेस प्रमुख भाजपा पर हुए हमलावर, कहा- वे बच्चा चोरों की तरह, हमें सतर्क रहना होगा

Tue, 06 Sep 2022 04:14 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि केंद्र सरकार ऐसे राज्यों में जहां भाजपा की सरकार नहीं है, के खिलाफ बदले की राजनीति कर रही है। उन्होंने आगे ऐसे राज्यों को सलाह देते हुए कहा कि सभी को सावधान रहने की जरूरत है, नहीं तो सीबीआई या ईडी दौरा कर सकती है।
विज्ञापन
झारखंड कांग्रेस प्रमुख राजेश ठाकुर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड कांग्रेस प्रमुख राजेश ठाकुर ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर हमला किया है। उन्होंने मंगलवार को केंद्र पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार गैर-भाजपा राज्यों के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। इस दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर सीबीआई और ईडी जैसी केंद्रीय जांच एजेंसियों का गैर भाजपा राज्यों के खिलाफ गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ऐसे में भाजपा से सावधान रहने की जरूरत है। 
विज्ञापन



राजेश ठाकुर ने शनिवार को केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि वे बच्चा चोरों की तरह हैं इसलिए हमें सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ऐसे राज्यों में जहां भाजपा की सरकार नहीं है, के खिलाफ बदले की राजनीति कर रही है। उन्होंने आगे ऐसे राज्यों को सलाह देते हुए कहा कि सभी को सावधान रहने की जरूरत है, नहीं तो सीबीआई या ईडी दौरा कर सकती है। इस दौरान झारखंड कांग्रेस प्रमुख राजेश ठाकुर ने भाजपा से पूछा कि क्या राज्य में यूपीए विधायक अब नहीं बदलेंगे?
विज्ञापन


इससे पहले हेमंत सोरेन सरकार द्वारा बहुमत साबित करने के बाद भी झारखंड कांग्रेस प्रमुख ने प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि अब हमें उम्मीद है कि राज्यपाल भारतीय जनता पार्टी के दबाव में नहीं आएंगे। उन्होंने अपने हालिया रायपुर दौरे के बारे में बात करते हुए कहा था कि हम रायपुर भी इसीलिए गए थे ताकि वहां के लोगों को बता सकें कि राज्यपाल अच्छे व्यक्ति हैं। वहां के लोगों ने भी कहा है कि अगर उनपर दवाब नहीं पड़ेगा तो वे कोई गलत काम नहीं करेंगे। उन्होंने आगे कहा था कि अब देखने वाली बात ये होगी कि दिल्ली से लौटने के बाद राज्यपाल रमेश बैस क्या निर्णय लेते हैं। 
विज्ञापन


दरअसल, झारखंड में चल रहे सियासी संकट के बीच सोमवार को विधानसभा के विशेष सत्र में हेमंत सरकार अपना बहुमत साबित किया था। जिसके बाद भाजपा के विधायकों ने सदन से वॉकआउट भी किया था। अब विधायकों और आम लोगों को राज्यपाल के निर्णय का इंतजार है। राज्यपाल रमेश बैस के फैसले के बाद ही ये तय होगा कि हेमंत सोरेन की सदस्यता रहेगी या नहीं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें