फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंडः मजदूरों के पेंशन में बढ़ोत्तरी, 500 के बदले मिलेगा 750 रुपये प्रति माह

Tue, 02 May 2017 04:35 PM IST
amarujala.com- Presented By: मुकेश झा
विज्ञापन
रघुवर दास, सीएम झारखंड - फोटो : ie
विज्ञापन
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि मजदूरों के लिए पेंशन योजना में बढ़ोत्तरी की जा रही है। मिलने वाली राशि को 500 रुपये से बढ़ाकर 750 रुपये की जाएगी। जबकि परिवार पेंशन योजना के लाभुकों को प्रति माह मिलने वाली अधिकतम राशि 300 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये किया जाएगा। यह घोषणा मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सोमवार को लेबर दिवस के मौके पर मजदूर सम्मान समारोह में कहा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री दास ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के साधन नहीं होने से वहां के युवक कई बार भटक जाते हैं। सरकार लगातार प्रयास कर रही है कि इन क्षेत्रों के युवाओं को रोजगार मिले। सरकार के प्रयास से उग्रवाद प्रभावित इलाकों जैसे पेसरार, झुमरा और गुरबंधा में कैम्प लगाकर 900 युवकों के लिए प्राइवेट सेक्यूरिटी कम्पनी में नियोजन की व्यवस्था की गई है।  इनको प्रति माह 8,500 रुपये मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि मजदूरों का परिवारिक और आर्थिक स्थिती ठीन न होने के कारण उनको ट्रेनिंग दी जाएगी। उनके लिए सरकार अलग से स्कीम लाने की सोच रही है। जिससे उनको अच्छे से ट्रेनिंग मिल सके।
विज्ञापन


नगर विकास, आवास एवं परिवहन विभाग के मंत्री सी पी सिंह ने कहा कि मजदूरों को उनका हक दिलवाने के लिए वर्तमान सरकार प्रयासरत है। साथ ही सरकार बहुत सारे स्कीमों को ला रही है जिससे मजदूरों के चेहरे पर खुशी झलक सके।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें