झारखंड और पश्चिम बंगाल की पुलिस टीम दोनों मिलकर घाटशीला सबडीविजन के माओवादी प्रभावित क्षेत्रों में संयुक्त से अभियान चलाएंगी। इसके लिए पूर्व सिंहभूम, झारग्राम और मिदनापुर के पुलिस अधिकारियों ने एक बैठक की। अधिकारियों के अनुसार इस महीने की शुरुआत में पश्चिम बंगाल में आयोजित एक रणनीति के मुताबिक पुलिस झारग्राम और गुरुबंधा माओवादी प्रभावित क्षेत्रों में खोज और तलाशी अभियान शुरू करेगी।
इस मामले में एसपी ग्रामीण शैलेंद्र बर्णवाल ने कहा, "संयुक्त अभियान का उद्देश्य यह है कि माओवादियों को उखाड़ फेकना है, जहां वो पैर जमाए बैठा है। दिसंबर और फरवरी के बीच किए गए एक ऑपरेशन के दौरान उसको बाहर किया गया था।" प्लान के बारे में कुछ ज्यादा न बताते हुए एसपी बर्नवाल ने कहा कि सुरक्षा कार्य दो सीमावर्ती राज्यों की पुलिस द्वारा की जाएगी। माओवादियों को ध्यान में रखते हुए यह जानकारी खुफिया आधारित है।
पुलिस के सूत्रों ने कहा कि माओवादी संबंधित क्षेत्रों में झारखंड के श्यामसुंदरपुर, डुमरिया, गुरुबंधा, घाटशीला, पटामदा और बोरम शामिल है। जबकि पश्चिम बंगाल के झारग्राम, जमबानी, बेलपहाड़ी और बर्धवान शामिल है। इन सभी इलाकों में दोनों राज्यों की पुलिस के द्वारा ज्वांइट ऑपरेशन किया जाएगा।