फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: जमशेदपुर में दो समूहों के बीच हिंसक झड़प, पुलिस ने कहा- नियंत्रण में स्थिति, धारा 144 लागू

Mon, 10 Apr 2023 01:53 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त ने कहा, हम स्थिति का आकलन कर रहे हैं। सामान्य स्थिति लाने के लिए शांति समिति और अन्य हितधारकों के साथ संचार स्थापित किया जा रहा है। लोगों से अनुरोध है कि वे किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें।
विज्ञापन
जमशेदपुर में दो समूहों के बीच हिंसा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनवमी से शुरू हुई हिंसा की घटनाएं शांत नहीं हो रही हैं। रविवार यानी आज फिर जमशेदपुर में दो पक्षों में हिंसा हुई। जानकारी के मुताबिक, जमशेदपुर में रविवार को दो गुटों के बीच पथराव हो गया। एएसएसपी प्रभात कुमार ने कहा, स्थिति नियंत्रण में है। जो जमा हुए थे उन्हें घर भेज दिया गया है। पूरे इलाके में फोर्स तैनात कर दी गई है,  रैपिड एक्शन फोर्स की एक कंपनी तैनात है। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।

विज्ञापन


हिंसा के बाद प्रशासन ने रविवार शाम इलाके में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी। उन्होंने कहा कि दो दुकानों और एक ऑटो रिक्शा को युद्धरत समूहों ने आग के हवाले कर दिया और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। झारखंड के कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस ने बताया कि इलाके में शनिवार रात से ही तनाव है, एक स्थानीय संगठन के सदस्यों ने देखा कि रामनवमी के झंडे पर मांस का एक टुकड़ा चिपका है तो ऐसे कई संगठनों ने विरोध किया और पुलिस से 24 घंटे के भीतर दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की। रविवार शाम को स्थिति उस समय हिंसक हो गई जब एक दुकान में आग लगा दी गई और दोनों ओर से ईंट-पत्थरबाजी शुरू हो गई।
विज्ञापन


भीड़ ने एक ऑटोरिक्शा में भी आग लगा दी, जिसके कारण पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। डीआईजी (कोल्हान) अजय लिंडा ने कहा कि स्थानीय उपद्रवियों ने दुकानों और ऑटो रिक्शा में आग लगा दी। उपायुक्त ने कहा कि साम्प्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने के लिए असामाजिक गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू की जाएगी।

पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त ने कहा, हम स्थिति का आकलन कर रहे हैं। सामान्य स्थिति लाने के लिए शांति समिति और अन्य हितधारकों के साथ संचार स्थापित किया जा रहा है। लोगों से अनुरोध है कि वे किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें। यदि उन्हें कोई भड़काऊ या अप्रिय संदेश मिलता है, तो कृपया पुलिस को रिपोर्ट करें।

और भी पढ़ें.....

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें