फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बिजली संकट का मुद्दा, बोले- बिजली की उपलब्धता की पूरे देश में ही कमी

Tue, 26 Apr 2022 07:25 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड सरकार में मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि बिजली कटौती की समस्या के संबंध में आज हमने बात की है। जल्द बिजली से संबंधित समस्या के समाधान के लिए कदम उठाए जाएंगे। हम इस बात से सहमत हैं कि बिजली में कुछ कमी आई है, मैंने इस मुद्दे को उठाया है।
विज्ञापन
हेमंत सोरेन। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को बिजली संकट का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इस समय बिजली की उपलब्धता की पूरे देश में ही कमी है। हम लोगों ने आज विभाग को अतिरिक्त पैसे उपलब्ध कराए हैं ताकि पहले से ही जो बिजली खरीद करके आपूर्ति पूरी की जाए। विभाग ने बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए काम शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन


इस बीच झारखंड सरकार में मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि बिजली कटौती की समस्या के संबंध में आज हमने बात की है। जल्द बिजली से संबंधित समस्या के समाधान के लिए कदम उठाए जाएंगे। हम इस बात से सहमत हैं कि बिजली में कुछ कमी आई है, मैंने इस मुद्दे को उठाया है।

भीषण गर्मी के बीच मुंबई और आसपास के इलाकों में बत्तीगुल
  • इस बीच महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में कोयले की आपूर्ति में कमी के कारण जारी बिजली संकट के बीच मंगलवार की सुबह देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और आसपास के उपनगरों के कई इलाकों में  बिजली गुल हो गई। कटौती ऐसे समय में की गई है, जब राज्य 2500 मेगावॉट बिजली की कमी से जूझ रहा है, जिसके कारण बिजली वितरण कम्पनियों (डिस्कॉम) को अनिवार्य रूप से कुछ इलाकों में बिजली की आपूर्ति में कटौती करनी पड़ रही है।
  • राज्य डिस्कॉम के एक अधिकारी ने बताया कि कल्याण के पास पडघा में स्थित महाराष्ट्र स्टेट ट्रांसमिशन कंपनी के सब स्टेशन में कोई तकनीकी खामी (ट्रिपिंग) के कारण ठाणे, भांडुप, मुलुंड, कल्याण और डोंबिवली जैसे इलाकों में बिजली की कटौती की गई। उन्होंने बताया कि ‘ट्रिपिंग’ किस कारण हो रही थी, इसका पता लगाया गया। उसके बाद एक घंटे से अधिक समय के बाद ट्रांसमिशन कंपनी से आपूर्ति शुरू हो गई और प्रभावित इलाकों में धीरे-धीरे सेवांए बहाल की गईं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें