फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: पिता-दादी ने दी बेटी होने की सजा, दो माह की मासूम को गला घोंटकर मार डाला

Tue, 22 Dec 2020 05:24 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
देश में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की गूंज है। बार-बार कहा जाता है कि बेटियां बेटों से कम नहीं होतीं। वे हर क्षेत्र में कामयाबी की इबारत लिख रही हैं। इसके बावजूद झारखंड के चतरा में पिता और दादी ने दो माह की मासूम का गला घोंटकर उसे जान से मार डाला। उसका कसूर सिर्फ इतना था कि वह बेटी थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


महिला ने पति और सास पर लगाया आरोप
चतरा के खैरा गांव में रहने वाली गायत्री देवी ने बताया कि जब मेरी बच्ची रोती तो मैं उसे अपने आंचल में छिपा लेती थी। जब उसकी किलकारियां सुनाई नहीं देतीं तो मैं उसे दौड़कर सीने से लगा लेती थी। लेकिन अब मेरा आंचल और मेरी कोख दोनों सूने हो गए हैं। गायत्री देवी का आरोप है कि उसके पति और सास ने उसकी दो माह की मासूम को गला घोंटकर मार डाला। और उसे बेटी होने की सजा दे डाली। बताया जा रहा है कि बच्ची की हत्या उसके पिता हेमराज साव ने गला दबाकर कर दी। वहीं, दादी ने भी इस अपराध में साथ दिया। पुलिस ने पिता हेमराज और दादी मालवा देवी को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया।

बच्ची को मारने का बना रहे थे दबाव
गायत्री देवी ने पुलिस को बताया कि उसकी बच्ची का नाम लक्ष्मी था। लड़की पैदा होते ही उसके पति और सास नाराज हो गए थे। वे उसे प्रताड़ित करते थे और ताने मारते थे। साथ ही, बच्ची को मार डालने का दबाव बनाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें