फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: ओवरहेड तार के संपर्क में आने से बस में लगी आग, ड्राइवर और सहायक घायल

Sat, 22 Jun 2024 11:50 AM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

झारखंड के दुमका जिले में शनिवार सुबह हाई-वोल्टेज तार के संपर्क में आने से बस में आग लग गई। इससे दो लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
पुलिस प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के दुमका जिले में एक बड़ा हादसा होते होते रहा गया। जमीन से महज 8 फीट की ऊंचाई पर लटका हाई-वोल्टेज बिजली के तार से एक बस में आग लग गई। जान बचाकर भागने में दो लोग घायल हो गए। उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


झारखंड के दुमका जिले के दिग्घी थाना क्षेत्र के श्रीअमदा गांव के पास एक हादसा हो गया। दरअसल किसी शादी के लिए बुक एक बस जो कि समारोह स्थल जा रही थी, उसमें हाई-वोल्टेज तार के संपर्क में आने से आग लग गई। हादसा शनिवार सुबह का है। लगभग 11,000 वोल्ट के ओवरहेड तार के संपर्क में एक बस आ गई। 

हालांकि जिस समय यह हादसा हुआ, बस में यात्री नहीं थे। बस में सिर्फ ड्राइवर और सहायक मौजूद थे। आग लगने पर दोनों ही बस से कूद गए। जिससे दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन


एक ग्रामीण ने बताया कि बिजली का तार जमीन से सिर्फ 8 फीट की ऊंचाई पर ही है। जिससे हमेशा ही डर बना रहता है। वहीं दिग्घी थाना के प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि ड्राइवर और सहायक को फुलो झानो मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। उन्होंने कहा, "हमने बिजली विभाग से कई बार बस की ऊंचाई बढ़ाने का अनुरोध किया। अगर बस में यात्री होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें