फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand Elections: 'वोट के लिए घुसपैठियों को..', सीएम सोरेन के भाजपा पर लगाए आरोपों पर बरसे हिमंत बिस्व सरमा

Sun, 10 Nov 2024 01:20 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

रेलवे हाई ग्राउंड में एक चुनावी रैली में हिमंत बिस्व ने कहा कि अगर भाजपा झारखंड में सरकार बनाती है तो वह राज्य से घुसपैठियों को बाहर कर देगी।
विज्ञापन
हेमंत सोरेन और हिमंत बिस्व सरमा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में विधानसभा चुनाव अब सिर पर हैं। इस बीच सियासी दलों ने अपने चुनावी प्रचार को धार देने की अंतिम कोशिशें शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में भाजपा ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पर हमला बोला। दरअसल, सोरेन ने एक दिन पहले ही भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि 'वे कूटे जरूर जाएंगे'। इसी पर रविवार को हिमंत बिस्व सरमा ने भाजपा की तरफ से पलटवार का नेतृत्व किया। उन्होंने आरोप गाया कि झामुमो वोट के लिए झारखंड में घुसपैठियों को संरक्षण दे रहा है।
विज्ञापन


रेलवे हाई ग्राउंड में एक चुनावी रैली में हिमंत बिस्व ने कहा कि अगर भाजपा झारखंड में सरकार बनाती है तो वह राज्य से घुसपैठियों को बाहर कर देगी। झारखंड में भाजपा के चुनाव सह-प्रभारी की जिम्मेदारी निभा रहे शर्मा ने आरोप लगाया, ‘‘झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन घुसपैठियों को संरक्षण दे रहे हैं क्योंकि उन्हें उनके वोटों की जरूरत है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि घुसपैठिये स्थानीय लड़कियों से शादी कर रहे हैं और उनकी जमीन हड़प रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम घुसपैठिये पिता और आदिवासी मां से जन्मे बच्चे को आदिवासी दर्जा देने के लिए प्रमाणपत्र जारी नहीं करेंगे।’’
विज्ञापन


सोरेन ने कहा, "मैं राज्य में सरकार बदलने का प्रयास कर रहा हूं, यह एक सच्चाई है लेकिन एक मुख्यमंत्री के मुंह से 'ठेका' और 'सुपारी' जैसे शब्द शोभा नहीं देते।"
विज्ञापन

इससे पहले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा के बंटेंगे तो कटेंगे नारे पर निशाना साधते हुए शनिवार को दावा किया कि राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ेगा। सोरेन ने चुनाव प्रचार के बीच आयकर के छापों की भी आलोचना की।

आयकर विभाग ने कर चोरी से संबंधित जांच के तहत शनिवार को सोरेन के एक सहयोगी के परिसरों सहित कई स्थानों पर तलाशी ली। सुबह के समय शुरू हुए अभियान में राज्य की राजधानी रांची और जमशेदपुर में कुल नौ ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

भाजपा के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ नारे को लेकर एक सवाल के जवाब में सोरेन ने कहा, ‘‘यहां ना तो बंटे हैं, ना बटेंगे लेकिन चुनाव के माध्यम से कूटे जरूर जाएंगे ये (भाजपा के) लोग।’’

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें