फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand Election: 'डबल इंजन की सरकार सिर्फ लोगों को धर्म के...', आजसू-BJP पर कांग्रेस प्रत्याशी अंबा का हमला

Wed, 06 Nov 2024 11:30 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: झारखंड में विधानसभा चुनाव के साथ ही उपचुनाव पर इस समय सबकी निगाहें बनी हुईं है। विभिन्न पार्टियां व्यापक स्तर पर चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। आइये जानते हैं चुनाव से जुड़े अपडेट्स...
 
विज्ञापन
झारखंड चुनाव से जुड़े अपडेट्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों के साथ ही देश भर में 14 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों और दो राज्यों की दो लोकसभा सीटों पर भी उपचुनाव को लेकर इस दिनों देश की सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है। झारखंड में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होना है। आइये जानते हैं कि उपचुनाव और विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड में क्या चल रहा है...

विज्ञापन

आजसू-भाजपा की सरकार सिर्फ लोगों को बांटना चाहती: अंबा 
कांग्रेस विधायक और बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी अंबा प्रसाद ने कहा, 'हमारी सरकार पहली बार बनी और पहली बार लोगों के लिए कुछ किया गया है। यहां पहले हमेशा आजसू-भाजपा की सरकार रही है। वे केवल लोगों को विस्थापित करने में व्यस्त थे। डबल इंजन की सरकार की कोई नीति नहीं थी, कुछ भी नहीं था। वे कुछ नहीं करना चाहते। वे सिर्फ धर्म के नाम पर लोगों को बांटना चाहते हैं। लोग जागरूक हैं। यहां विस्थापन, बेरोजगारी, बुनियादी ढांचा, विकास, शिक्षा प्रणाली और स्वास्थ्य प्रणाली को दुरुस्त करना है। हमने इन बातों को काफी आगे बढ़ाया है और दिन-रात लोगों के बीच काम किया है। मैंने आराम नहीं किया है, मैं इस क्षेत्र से कभी गायब नहीं हुई। मैं हमेशा लोगों के बीच रही हूं।'

'बटोंगे तो कटोगे सही है'
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के 'बंटोगे तो कटोगे' वाले बयान पर उन्होंने कहा, 'हम भी एकजुट रहना चाहते हैं। बटोंगे तो कटोगे सही है, लेकिन वह सिर्फ एक विशेष धर्म के लिए ऐसा कह रहे हैं, इसलिए उन्होंने पहले ही लोगों को बांट दिया है। हम इस लाइन का समर्थन करते हैं क्योंकि ये वही लोग हैं जो बांटना और कटना में शामिल हैं। यह वे हैं जो नहीं चाहते कि लोग एकजुट हों।

हमारे निर्वाचन क्षेत्र में कोई बांग्लादेशी नहीं: अंबा प्रसाद
उन्होंने यह भी कहा, 'आपको हमारे निर्वाचन क्षेत्र में कोई बांग्लादेशी नहीं मिलेगा, भले ही आप उनकी तलाश करें। जिस तरह से वे (भाजपा) बोलते हैं, मैं अपने प्रतिद्वंद्वियों से कहना चाहूंगी कि मुझे यहां एक बांग्लादेशी दिखाइए। हमने कभी नहीं देखा। लेकिन वे इसे मुद्दा बना रहे हैं। वे कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए यहां उम्मीदवार उतारते हैं। वे अपनी जीत बनाने के लिए अन्य उम्मीदवारों को फंड देते हैं, ताकि दूसरे वोटों को बांट सकें। उन्होंने वोटों को काटने के लिए 12-13 उम्मीदवार उतारे हैं, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि लोग न्याय प्रदान करते हैं।'

महाराष्ट्र और झारखंड में 558 करोड़ की नकदी जब्त

निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड में 558 करोड़ रुपये मूल्य की नकदी और शराब, मादक पदार्थ और कीमती धातुओं समेत मतदाताओं को लुभाने के लिए इस्तेमाल होने वाली अन्य चीजें जब्त की हैं। आयोग ने बताया कि चुनाव की घोषणा के बाद से महाराष्ट्र में 280 करोड़ रुपये की जब्ती की जा चुकी है, जबकि झारखंड में 158 करोड़ की जब्ती हुई है। दोनों राज्यों में 2019 के विधानसभा चुनावों की तुलना में 3.5 गुना अधिक जब्ती हुई है। पिछले चुनाव में महाराष्ट्र में 103.61 करोड़ रुपये, जबकि झारखंड में 18.76 करोड़ रुपये मूल्य की वस्तुओं और नकदी की जब्ती हुई थी।
 
विज्ञापन

महायुति सरकार ने सारा बजट बर्बाद कर दिया: अबू आजमी

समाजवादी पार्टी के नेता और मानखुर्द शिवाजीनगर विधानसभा सीट से उम्मीदवार अबू आज़मी ने कहा कि महायुति सरकार ने सारा बजट बर्बाद कर दिया। काम के लिए जो बजट था, वो सब भ्रष्टाचार में बर्बाद हो गया। 70-70 हजार करोड़ का भ्रष्टाचार हुआ है और आगे भी बहुत सारे भ्रष्टाचार के मामले सामने आएंगे। अगर भ्रष्टाचार बंद हो जाए तो बहुत सारा पैसा आएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें