फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयोग सख्त, कहा-धन-बल के दुरुपयोग और मतदाताओं को प्रभावित करने वाले साधनों पर रहेगी कड़ी नजर

Thu, 07 Nov 2019 02:05 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग - फोटो : Election Commission
विज्ञापन

केंद्रीय चुनाव आयोग के वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त उमेश सिन्हा ने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनावों के दौरान धन-बल के दुरुपयोग और मतदाताओं को प्रभावित करने वाले साधनों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और इसके लिए आवश्यक निर्देश सभी संबद्ध अधिकारियों को दे दिए गए हैं।

विज्ञापन


भारत निर्वाचन आयोग की टीम ने झारखंड विधानसभा चुनाव में धन-बल के दुरुपयोग और मतदाताओं को प्रभावित करने वाले साधनों व तत्वों पर नियंत्रण तथा निगरानी करने के लिए उठाए जाने वाले कदमों को लेकर निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण एवं प्रवर्तन एजेंसियों के साथ आज यहां बैठक की जिसके बाद वरिष्ठ चुनाव उपायुक्त उमेश सिन्हा और उप चुनाव आयुक्त सुदीप जैन ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में इस बात की जानकारी दी।

सिन्हा ने बताया कि चुनाव आयोग विधानसभा चुनावों के दौरान हर प्रकार की पेड खबरों और प्रलोभन वाले कार्यों और लेनदेन पर सख्त नजर रखेगा।

विधानसभा चुनावों के लिए तीस नवंबर के प्रथम चरण की निर्वाचन अधिसूचना कल जारी होगी जिसकी पूरी तैयारी की जा चुकी है। राज्य में तीस नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में मतदान होंगे और मतगणना 23 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन


सिन्हा ने बताया कि विभिन्न एजेंसियों और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में चुनाव आयोग ने प्रवर्तन एजेंसियों के नोडल अफसरों से इस दिशा में की जा रही तैयारियों की अलग-अलग जानकारी ली।

इस मौके पर संयुक्त आयकर निदेशक (अन्वेषण)-सह- नोडल पदाधिकारी ने आयोग को बताया कि सौ से ज्यादा आयकर पदाधिकारियों को विभिन्न जिलों में प्रतिनियुक्त किया गया है जो संबंधित जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षकों के साथ समन्वय बनाते हुए अवैध नकदी के विरुद्ध कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन


इसकी नियमित मॉनिटरिंग झारखंड के अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कृपानंद झा करेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें