फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: 'सीटों के पेंच से ज्यादा गठबंधन में सियासी खुरपेंच', INDIA गठबंधन में सीट बंटवारे पर भाजपा का तंज

Tue, 22 Oct 2024 01:37 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि 'कांग्रेस को लगता है कि छोटी और क्षेत्रीय पार्टियों की कोई अहमियत नहीं है। उन्हें भाजपा और नरेंद्र मोदी से सीखना चाहिए।'
विज्ञापन
भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में सत्ताधारी INDIA गठबंधन में सीट बंटवारे पर मची रार पर भाजपा ने तंज कसा है। भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि 'चाहे झारखंड हो या फिर महाराष्ट्र, सीटों के पेंच से ज्यादा गठबंधन में कई सियासी खुरपेंच हैं। चाहे अघाड़ी हो या फिर गठबंधन, उनके खानदानी खिलाड़ी की एक ही आकांक्षा है और वो है सत्ता में आने। आज जिस भी गठबंधन का नेतृत्व कांग्रेस पार्टी द्वारा किया जा रहा है, उसमें पेंच के अलावा खुरपेंच भी हैं। कांग्रेस की मानसिकता सहयोगियों को साथ लेकर चलने की नहीं है। कांग्रेस को लगता है कि छोटी और क्षेत्रीय पार्टियों की कोई अहमियत नहीं है। उन्हें भाजपा और नरेंद्र मोदी से सीखना चाहिए।'
विज्ञापन


'नेताओं के जाने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा'
झारखंड भाजपा के प्रभारी प्रतुल शाह देव ने लुईस मरांडी और कुणाल सारंगी के झामुमो में शामिल होने पर कहा कि 'ये जनता से खारिज नेता दूसरी पार्टियों में शामिल हो रहे हैं, जिन्हें भाजपा से टिकट नहीं मिला। भाजपा में करोड़ों कार्यकर्ता हैं औऱ उनमें से कुछ को ही चुनाव लड़ने का अवसर मिलता है। कुछ सौभाग्यशाली लोगों को विधायक बनने का मौका मिलता है, लेकिन कुछ ऐसे लोग हैं, जो ये अहसान नहीं मानते और दूसरी पार्टियों में चले जाते हैं। उनके जाने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। भाजपा कैडर आधारित पार्टी है और कैडर इसके सच्चे सैनिक हैं। उम्मीदवारों का चयन केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा किया जाता है। अब बची हुई लड़ाई हमारे कार्यकर्ताओं द्वारा लड़ी जाएगी।'

मांझी बोले- INDIA गठबंधन का सफाया होगा
केंद्रीय मंत्री और एनडीए के सहयोग दल हम के प्रमुख जीतन राम मांझी ने कहा कि 'INDIA गठबंधन में अभी भी सीटों के बंटवारे पर चर्चा हो रही है, इसका मतलब ये है कि उनका राज्य से सफाया होने जा रहा है। झारखंड में एनडीए सरकार बनाएगा।' केंद्रीय मंत्री और एनडीए के सहयोग दल हम के प्रमुख जीतन राम मांझी ने कहा कि 'INDIA गठबंधन में अभी भी सीटों के बंटवारे पर चर्चा हो रही है, इसका मतलब ये है कि उनका राज्य से सफाया होने जा रहा है। झारखंड में एनडीए सरकार बनाएगा।'
विज्ञापन


सीट बंटवारे पर फंसा पेंच
गौरतलब है कि झारखंड में INDIA गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर कलह शुरू हो गई है। एक घटक दल राजद ने तो अकेले चुनाव लड़ने की धमकी तक दे डाली है। वहीं वामपंथी पार्टियां भी कथित बंटवारे से खुश नहीं हैं। दरअसल अपने एक बयान में सीएम हेमंत सोरेन ने कहा था कि 70 सीटों पर झामुमो और कांग्रेस चुनाव लड़ेंगी, वहीं 11 सीटें राजद और वाम दलों के लिए छोड़ी गई हैं। ऐसी खबरें हैं कि इस सीट बंटवारे से राजद और वाम दल खुश नहीं हैं और गठबंधन में रूठने-मनाने का सिलसिला चल रहा है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें