झारखंड में विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के 221 प्रत्याशियों में से 75 यानी करीब 34 फीसदी पर आपराधिक मुकदमे हैं। इनमें से 22 फीसदी पर जघन्य अपराधों के आरोप हैं। भाजपा के 15 में से सात प्रत्याशियों पर केस दर्ज हैं तो झाविमो (झारखंड विकास मोर्चा) के 15 में से सात, बसपा (बहुजन समाज पार्टी) के 13 में से चार और अजासू (ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन) के 12 में से छह प्रत्याशी आरोपी हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने इस चरण की 15 सीटों पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के हलफनामों के आधार पर यह रिपोर्ट दी है।
कुछ ऐसी है प्रत्याशियों की स्थिति
15 में से 14 सीट पर तीन या अधिक प्रत्याशियों पर केस
14 सीटें रेड अलर्ट, यहां तीन या अधिक प्रत्याशियों पर केस
चार प्रत्याशियों पर महिलाओं के खिलाफ अपराध के आरोप
दो पर हत्या के आरोप, 16 पर हत्या के प्रयास के मामले
तीन प्रत्याशी किसी न किसी मामले में दोषी करार
विज्ञापन
Trending Videos
27 फीसदी प्रत्याशी हैं करोड़पति
60 प्रत्याशियों की संपत्ति एक करोड़ से अधिक
12 भाजपा, 9 झाविमो, छह झामुमो, 5 अजासू और तीन कांग्रेस के
सबसे अमीर प्रत्याशी सपा के सिंदरी प्रत्याशी हफीजउद्दीन, संपत्ति 35.51 करोड़