फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए रांची पहुंचे नीतीश कुमार

Sat, 07 Sep 2019 03:24 PM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

  • कार्यकर्ताओं को संबोधित करने रांची पहुंचे नीतीश कुमार।
  • नीतीश झारखंड में भाजपा से अलग चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। 
  • विभिन्न जन कल्याण की योजनाओं के द्वारा चुनाव जीतने का मूल मंत्र देंगे।
  • झारखंड जदयू विधानसभा की सभी 81 सीटों पर चुनाव लडने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन
नीतीश कुमार - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुख्यमंत्री और जनता जल यूनाइटेड (जदयू) प्रमुख नीतीश कुमार शनिवार को झारखंड के रांची पहुंचे। यहां वह पार्टी के राज्य स्तर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इससे साफ है कि नीतीश झारखंड में भाजपा से अलग चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। यही वजह है कि अब उनका उद्देश्य पार्टी को मजबूत बनाने के साथ-साथ पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरना भी है।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि नीतीश इस दौरान सुशासन, न्याय के साथ विकास, महिला सशक्तीकरण, शराबबंदी तथा पानी, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार से संबद्ध जन कल्याण की योजनाओं के द्वारा चुनाव जीतने का मूल मंत्र देंगे। 

इससे पहले शुक्रवार को पार्टी के झारखंड अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने कहा था कि जदयू अनुसूचित जनजातियों को 32, अनुसूचित जातियों को 14, ओबीसी को 27 तथा अन्य को 10 फीसदी आरक्षण दिए जाने की पक्षधर है। साथ ही झारखंड जदयू विधानसभा की सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए प्रयासरत है। 
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने इस दौरान प्रदेश भाजपा और झामुमो दोनों पर निशाना साधते हुए कहा था कि भाजपा आरक्षण और आदिवासी-मूलवासी विरोधी है। कई मौकों पर उसने सीएनटी और एसपीटी एक्ट को तोड़ा है। ठीक इसी तरह उन्होंने झामुमो को भी कठघरे में खड़ा करने की कोशिश की।

मुर्मू ने आगे कहा कि शिबू और हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चार बार सरकार बनी, परंतु वे झारखंड की भाषा-संस्कृति, भूमि और डोमिसाइल को बचाने में समर्थ नहीं रहे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें