फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रांची से एक लाख के इनामी माओवादी समेत दो उग्रवादी गिरफ्तार

Fri, 06 Sep 2019 09:46 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
नक्सली (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

पलामू जिला पुलिस के विशेष दस्ते ने रांची के रातू थानान्तर्गत एक कमरे में छापेमारी करके शुक्रवार को एक लाख रुपये के इनामी माओवादी देववंश यादव (35) और नौडिहा बाजार से एक अन्य उग्रवादी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


माओवादी यादव की तलाश पलामू पुलिस को आठ नक्सली वारदातों में पिछले दो साल से थी। पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि यह माओवादी पांकी का रहने वाला है और अपनी पहचान छिपाकर रांची जिले के रातू थानान्तर्गत एक मकान के कमरे में किराएदार के रुप में रहता था। इसकी गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर हुई है।

उन्होंने बताया कि उसे रांची पुलिस के सहयोग से पकड़ा गया। इससे पलामू पुलिस को कई अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है। लिंडा ने संवाददाताओं के समक्ष गिरफ्तार माओवादी को पेश करते हुए बताया कि  2005 में बम विस्फोट , फिरौती, शस्त्र अधिनियम से जुड़े अनेक मामलों में इसकी तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन


इस बीच, पलामू परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक विपुल शुक्ला ने जानकारी दी है कि शुक्रवार को ही नौडिहाबाजार थाना क्षेत्र से कथित उग्रवादी संगठन आरसीसी के सरगना अमरजीत यादव को पकड़ने में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस गिरफ्तार उग्रवादी से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने उसके पास से एक लोडेड देसी पिस्तौल और दो कारतूस भी बरामद किये हैं।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें