फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की 11 अगस्त को लगाएंगी जनता दरबार, सुनी जाएंगी आम लोगों की समस्याएं

Sun, 10 Aug 2025 03:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Ranchi News: प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनल शांति ने बताया कि जनता दरबार न केवल जनता से सीधा जुड़ाव का माध्यम है, बल्कि यह एक ऐसा प्रयास है, जिसके जरिए सरकार आम लोगों के दरवाजे तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करती है।
विज्ञापन
कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्के - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए कांग्रेस की ओर से जनता दरबार आयोजित किए जा रहे हैं। जनता दरबार की अगली कड़ी में कृषि एवं पशुपालन मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की 11 अगस्त को सुबह 11 बजे से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, रांची में लोगों की फरियाद सुनेंगी।

विज्ञापन

 
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनल शांति ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि जनता दरबार न केवल जनता से सीधा जुड़ाव का माध्यम है, बल्कि यह एक ऐसा प्रयास है, जिसके जरिए सरकार आम लोगों के दरवाजे तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करती है।

यह भी पढ़ें- Jharkhand: अचानक युद्धविराम और ट्रंप की एंट्री क्यों? पीएम मोदी की ‘रहस्यमय’ चुप्पी पर कांग्रेस सांसद का सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि जनता का भरोसा सरकार और प्रशासन पर कायम रखना कांग्रेस का लक्ष्य है। महागठबंधन सरकार पर जनता ने जो विश्वास और उम्मीद जताई है, उस पर संगठन और सरकार खरा उतरने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें