फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: 13 साल की बच्ची ने पुलिस को किया फोन, मेरी सहेली की शादी हो रही है, वह पढ़ना चाहती है.. बचा लो

Tue, 29 Nov 2022 09:32 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

चाइल्डलाइन के अधिकारियों ने बताया कि लड़की के माता-पिता ने उसकी शादी गिरिडीह के रहने वाले 22 वर्षीय युवक से तय कर दी थी। जबकि, लड़की अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहती थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के कोडरमा से बाल विवाह का मामला सामने आया है। यहां एक 13 वर्षीय लड़की ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी नाबालिग सहेली की जबरन शादी की जा रही है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शादी रुकवाई और नाबालिग को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


चाइल्डलाइन के अधिकारियों के मुताबिक, घटना कोडरमा थाना क्षेत्र के बरसोतियावर गांव की है। शुक्रवार को एक 13 वर्षीय छात्रा ने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर कॉल कर बताया कि उसकी सहेली की जबरन शादी की जा रही है, लेकिन वह अभी शादी नहीं करना चाहती है और अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहती है। इसके बाद छात्रा ने पूरा पता भी दिया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। 

चाल्डलाइन अधिकारियों ने बताया, पुलिस ने नाबालिग बच्ची को बचाकर बाल कल्याण समिति को सौंप दिया, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन की मदद उसका दाखिला कस्तूरबा बालिका विद्यालय में कराया गया। 
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान 
खबर सामने आने के बाद झारखंड उच्च न्यायालय ने मामले को स्वत: संज्ञान लिया और स्थानीय प्रशासन को सख्त कार्रवाई का आदेश दिया। चाइल्डलाइन के अधिकारियों ने बताया कि लड़की के माता-पिता ने उसकी शादी गिरिडीह के रहने वाले 22 वर्षीय युवक से तय कर दी थी। छुड़ाए जाने के बाद लड़की ने कहा कि वह एक सरकारी स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ती है और आगे भी पढ़ाई जारी रखना चाहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें