फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमशेदपुर: निखार सबलोक हत्याकांड के बाद कारोबारी से रंगदारी, छह दिन में कई कॉल; जान से मारने की धमकी

Fri, 11 Sep 2026 10:47 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला रांची

सार

जमशेदपुर में निखार सबलोक हत्याकांड के बाद इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी नवल सोंथालिया से फोन पर रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है। छह दिन में कई बार फोन कर रकम नहीं देने पर जान से मारने और पुलिस में शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमशेदपुर के निखार सबलोक हत्याकांड के बाद सोनारी क्षेत्र के आशियाना गार्डेन में आर्किड अपार्टमेंट निवासी इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी नवल सोंथालिया से फोन पर रंगदारी मांगी गई है। छह दिन के भीतर उन्हें कई बार फोन कर रकम देने के लिए धमकाया गया। रंगदारी नहीं देने पर उन्हें जान से मारने और पुलिस में शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।
विज्ञापन


पीड़ित नवल सोंथालिया के पिता सुशील सोंथालिया भी बड़े कारोबारी हैं और वे चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष सुरेश सोंथालिया के रिश्तेदार हैं। नगर पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाने के बाद सोनारी थाने में विशाल सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

सभी फोन कॉल की जोड़ रहे कड़ियां
पुलिस शिकायतकर्ता को आए फोन कॉल, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और मोबाइल नंबरों की तकनीकी जांच में जुटी है। पुलिस पता लगा रही है कि फोन करने वाला असली व्यक्ति कौन है और उसका विशाल सिंह से क्या संबंध है। नवल सोंथालिया इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के साथ-साथ टाटा स्टील में भी कारोबार करते हैं। उन्हें परसुडीह इलाके से भी कुख्यात अखिलेश सिंह के नाम पर रंगदारी का फोन आया था। पुलिस सभी फोन कॉल को आपस में जोड़कर मामले की कड़ियां तलाश रही है।
विज्ञापन


आरोपी का आपराधिक नेटवर्क
प्राथमिकी में नामजद विशाल सिंह का नाम पूर्व में कई आपराधिक मामलों में आ चुका है। वह पहले बागबेड़ा के गाराबासा में रहता था और पुलिस रिकॉर्ड में उसका नाम गणेश सिंह गिरोह से जुड़ा माना जाता है। देहरादून में अखिलेश सिंह से जुड़े विक्रम शर्मा हत्याकांड में देहरादून पुलिस ने उस पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। विक्रम शर्मा हत्याकांड के बाद पुलिस ने जुगसलाई गौशाला सिनेमा रोड स्थित उसके ठिकाने की कुर्की भी की थी। दुमका में मानगो निवासी अमरनाथ सिंह की हत्या में भी उसका नाम सामने आया था।

ये भी पढ़ें- खाकी के घर सेंधमारी: ट्रैफिक ACP के मकान में घुसे चोर, पुश्तैनी जेवरात-नकदी समेत 10 लाख का माल लेकर फरार
विज्ञापन


व्यापारियों में दहशत
कारोबारी को मिले धमकी भरे फोन से शहर के व्यापारी और पीड़ित परिवार में गहरा डर है। लगभग 11 महीने पहले भुइयांडीह निवासी कारोबारी हरेराम सिंह से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। वहीं जुगसलाई क्षेत्र में कुख्यात अपराधी मनीष सिंह ने रंगदारी न मिलने पर एक शोरूम में गोलीबारी की थी, जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस अब जांच के जरिये यह स्पष्ट करने का प्रयास कर रही है कि इस मामले में वाकई विशाल सिंह का गिरोह शामिल है या किसी अन्य ने उसके नाम का प्रयोग किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें