फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: गिरिडीह जिले में 30 हाथियों का आतंक, शाम होते ही गांवों में धावा; रौंदी धान की फसल

Fri, 11 Sep 2026 10:25 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला रांची

सार

गिरिडीह के पीरटांड़ में करीब 30 हाथियों के झुंड ने ग्रामीणों की मुश्किल बढ़ा दी है। कुम्हरलालो और पालगंज पंचायत के गांवों में हाथी धान की फसल रौंदकर किसानों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। शाम होते ही बस्तियों में पहुंचने से ग्रामीण दहशत में रात गुजार रहे हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के गिरीडीह के पीरटांड़ प्रखंड की कुम्हरलालो और पालगंज पंचायत के विभिन्न गांवों में करीब 30 हाथियों का झुंड लगातार भारी उत्पात मचा रहा है। हाथियों के इस दल ने खेतों में लगी धान की फसल को रौंदकर किसानों को बड़ा आर्थिक नुकसान पहुंचाया है। दिन के समय हाथियों का दल जंगल की ओर चला जाता है, लेकिन शाम होते ही बस्तियों में पहुंचकर तबाही मचाता है। इसके चलते क्षेत्र के ग्रामीण भय और दहशत के माहौल में रात बिताने को विवश हैं।
विज्ञापन


 तीन-चार समूहों में बंटे हाथी
ग्रामीणों के अनुसार हाथियों का यह झुंड तीन से चार समूहों में विभाजित हो जाता है। अलग-अलग दिशाओं में हाथियों के निकल जाने से वन विभाग की टीम को उन्हें खदेड़ने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वनकर्मी जब एक स्थान से हाथियों को जंगल की तरफ भगाते हैं, तभी दूसरे मोहल्ले या टोले में उनके पहुंचने की खबर मिल जाती है। इसके बाद वन विभाग को तुरंत उस नए इलाके में पहुंचना पड़ता है।

 ग्रामीणों की मशाल से तैयारी
हाथियों के बार-बार हमला करने से ग्रामीणों की दैनिक दिनचर्या प्रभावित हुई है। ग्रामीण सुबह होते ही रात के लिए मशाल तैयार करने, पटाखों का प्रबंध करने और टॉर्च जैसी रोशनी की व्यवस्था करने में जुट जाते हैं। ग्रामीणों को हर पल यह चिंता सताती है कि रात में हाथियों का झुंड किस दिशा से आकर हमला कर दे। शाम होते ही लोग अपने घरों के पास चौकन्ने हो जाते हैं। हाथियों के डर से लोग शाम के बाद घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- झारखंड: 13 सितंबर को CDS और NDA की होगी परीक्षा, रांची के 21 केंद्रों के 200 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा
विज्ञापन


 लंबे ठहराव से बढ़ी चिंता
ग्रामीणों के मुताबिक पीरटांड़ के इन क्षेत्रों से हाथियों का दल वर्षों से गुजरता रहा है। आमतौर पर हाथी कुछ समय बाद अन्य जंगलों की ओर चले जाते थे, लेकिन इस बार हाथियों का झुंड लंबे समय से कुम्हरलालो और पालगंज पंचायत के आसपास ही ठहरा हुआ है। पूर्व में भी हाथियों के हमलों में कई लोगों की जान जा चुकी है। ग्रामीणों ने कहा कि केवल खदेड़ने से समस्या नहीं सुलझेगी। उन्होंने वन विभाग तथा प्रशासन से हाथियों को रोकने की ठोस योजना बनाने, प्रवेश को रोकने और फसल नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें