फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: भाजपा विधायक के खिलाफ FIR दर्ज, पार्टी के पूर्व नेता को धमकी देने का आरोप

Mon, 01 Apr 2024 10:53 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

बरबड्डा थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि ने मीडिया को बताया कि कृष्णा अग्रवाल की शिकायत पर दुलु महतो और प्रिंस खान के खिलाफ उन्होंने एफआईआर दर्ज की है। पूर्व भाजपा नेता कृष्णा अग्रवाल ने कहा कि प्रिंस खान ने एक ऑडियो क्लिप के जरिए उन्हें दुलु महतो की उम्मीदवारी का विरोध न करने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार और बाघमारा के विधायक दुलु महतो के खिलाफ मारवाई सम्मेलन के जिला अध्यक्ष कृष्णा अग्रवाल को धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। दरअसल, कृष्णा अग्रवाल ने दुलु महतो की उम्मीदवारी का विरोध किया था। 
विज्ञापन


बरबड्डा थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि ने मीडिया को बताया कि कृष्णा अग्रवाल की शिकायत पर दुलु महतो और प्रिंस खान के खिलाफ उन्होंने एफआईआर दर्ज की है। पूर्व भाजपा नेता कृष्णा अग्रवाल ने बताया कि प्रिंस खान ने एक ऑडियो क्लिप के जरिए उन्हें दुलु महतो की उम्मीदवारी का विरोध न करने की धमकी दी थी। 

मारवाई सम्मेलन के जिला अध्यक्ष कृष्णा अग्रवाल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को एक चिट्ठी लिखी। इस चिट्ठी में उन्होंने बताया कि दुलु महतो के निर्देश पर प्रिंस खान और उसके गुंडे उनपर और उनके परिवार पर हमला कर सकते हैं।
विज्ञापन


बता दें कि शुक्रवार को कृष्णा अग्रवाल और पूर्वी जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने एक प्रेस कॉन्फेरेंस के दौरान दुलु महतो की उम्मीदवारी का विरोध किया था। उन्होंने बताया कि दुलु महतो के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस बयान के बाद दुलु महतो ने भी कृष्णा अग्रवाल को फोन पर धमकी दी थी। एफआईआर दर्ज होने के बाद भाजपा के उम्मीदवार ने धनबाद उपायुक्त से इस मामले में फॉरेंसिक जांच की मांग की है। उन्होंने बताया कि उन्हें बदनाम करने के लिए ऑडियो क्लिप जारी की गई थी। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें