फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: चारवा बांध में मिलीं हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां, लोगों ने शुरू किया अनुष्ठान 

Sat, 25 Dec 2021 10:57 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

पुलिस को शक है कि ये मूर्तियां आसपास के मंदिरों से चुराई हुई हो सकती हैं, जिनहें बेचने के लिए छिपाया गया था। 
विज्ञापन
झारखंड पुलिस (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के हजारीबाग जिले के चारवा बांध से बड़ी मात्रा में हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां बरादम की गई हैं। बांध से मूर्ति मिलने की खबर फैलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। मौके पर पहुंचे लोगों ने वहां पर एक अस्थाई मंदिर भी बना लिया है, सूचना मिलते ही पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि बांध से बरामद मूर्तियों में से करीब दो फीट लंबा शिव लिंग, भगवान हनुमान, भगवान विष्णु, देवी पार्वती और नंदी की सफेद पत्थर की मूर्तियां मिली हैं। 

लोगों ने शुरू किया पूजा-पाठ 
मूर्तियां मिलने की खबर फैलते ही बड़ी मात्रा में लोग बांध के पास पहुंचना शुरू हो गए और अस्थाई तंबू लगाकर वहां पर पूजा-पाठ भी शुरू कर दिया। वहीं पेलावल थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह का कहना है कि इलाके के मंदिरों से भारी मात्रा में मूर्तियां चुराई गई थीं, शक है कि ये वहीं मूर्तियां हैं जिन्हें बेचने के लिए बांध में छुपाया गया था। उन्होंने बताया कि आसपास के सभी थानों को इसकी सूचना दे दी गई है और यह पता लगाया जा रहा है कि जो मूर्तियां चोरी हुई थीं, उनमें से कोई मूर्ति बरामद मूर्ति में मौजूद है या नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें