फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand News: क्या झारखंड में भी लागू होगी शराबबंदी और पुरानी पेंशन योजना? सीएम हेमंत ने ये दी जानकारी

Tue, 01 Mar 2022 10:14 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची।

सार

पुरानी पेंशन योजना को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सदन में बताया कि पुरानी पेंशन योजना लागू करने का अभी कोई प्रस्ताव नहीं है।
विज्ञापन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में शराब पर पाबंदी लगाने की फिलहाल कोई योजना नहीं है। सोमवार को प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस की विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने प्रश्नकाल के दौरान शराबबंदी का मामला उठाया था। जिसके उत्तर में मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि झारखंड सरकार शराबबंदी लागू नहीं करेगी।

विज्ञापन


पांडेय ने कहा था कि बिहार की भांति झारखंड में भी शराबबंदी लागू होने से महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में भारी कमी आएगी लेकिन मुख्यमंत्री ने इससे साफ इंकार कर दिया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि शराबबंदी लागू करने का फिलहाल सरकार का कोई विचार नहीं है। इससे पहले दीपिका पांडेय सिंह ने शराबबंदी की मांग करते हुए कहा कि शराब के कारण घरेलू हिंसा में वृद्धि हुई है और महिला उत्पीड़न के मामले बढ़े हैं।
विज्ञापन

वहीं प्रदीप यादव ने राज्य में पुराने पेंशन स्कीम को लागू करने पर सरकार से जानकारी मांगी। यादव का कहना था कि कई राज्यों की सरकार इस पर विचार कर रही है। इस पर मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि सरकार के पास फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें