फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: हेमंत सोरेन ने की खरगे-राहुल से मुलाकात; बन्ना गुप्ता ने चंपई को कहा 'सर्कस का शेर'

Tue, 03 Sep 2024 01:05 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड के पूर्व सीएम और भाजपा नेता चंपई सोरेन को लेकर झारखंड के मंत्री बन्ना गुप्ता ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि झामुमो के लोग चंपई सोरेन को 'बाघ' कहते थे, लेकिन भाजपा ने उन्हें पिंजरे में बंद कर दिया और उन्हें 'सर्कस का शेर' बना दिया।
विज्ञापन
Politics - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन के साथ दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। मुलाकात के बाद हेमंत सोरेन ने कहा कि मैं उनसे मिलने की योजना काफी समय से बना रहा था। यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी। अब हम झारखंड विधानसभा चुनाव के बारे में चर्चा करेंगे। बाकी सब ठीक है। हम पूरी ताकत से सरकार चलाएंगे और भविष्य में चुनाव भी जीतेंगे।

विज्ञापन


इस बीच झारखंड के पूर्व सीएम और भाजपा नेता चंपई सोरेन को लेकर झारखंड के मंत्री बन्ना गुप्ता ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि झामुमो के लोग चंपई सोरेन को 'बाघ' कहते थे, लेकिन भाजपा ने उन्हें पिंजरे में बंद कर दिया और उन्हें 'सर्कस का शेर' बना दिया। उन्हें वहां आजादी नहीं मिल सकती। भाजपा की वाशिंग मशीन में नहाने के बाद लोग पवित्र हो जाते हैं। उनके साथ जुड़ने वाले अब भ्रष्ट नहीं रह जाते और ईमानदार हो जाते हैं।

इससे पहले राहुल और खरगे से हेमंत की मुलाकात झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने के कुछ दिनों बाद हुई है। उन्होंने पार्टी की मौजूदा कार्यशैली से असंतुष्ट होने और 'कठोर अपमान' का हवाला देते हुए झामुमो से इस्तीफा दे दिया था। बैठक के दौरान कांग्रेस महासचिव संगठन के सी वेणुगोपाल और सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद थीं। 
विज्ञापन


हालांकि, हेमंत सोरेन ने इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया, लेकिन अटकलें हैं कि इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर चर्चा हुई। हेमंत सोरेन के इस्तीफे और उसके बाद मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तारी के बाद 2 फरवरी को चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया था। उन्होंने 3 जुलाई को पद छोड़ दिया था। इसके बाद हेमंत सोरेन के लिए जमानत मिलने के बाद 4 जुलाई को पदभार संभालने का रास्ता साफ हो गया था। कांग्रेस और झामुमो राज्य में गठबंधन सरकार का हिस्सा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें