फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: हेमंत सोरेन ने माओवादियों के गढ़ रहे बूढ़ा पहाड़ का दौरा किया, ऐसा करने वाले झारखंड के पहले सीएम

Fri, 27 Jan 2023 02:31 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, बूढ़ा पहाड़ (झारखंड)

सार

सुरक्षाबलों ने तीन विशेष अभियानों के माध्यम से ‘बूढ़ा पहाड़’ क्षेत्र को माओवादियों की जकड़ से मुक्त कराया था। अभियान अप्रैल 2022 में शुरू किए गए थे।
विज्ञापन
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कभी माओवादियों का गढ़ रहे बूढ़ा पहाड़ का दौरा किया। ऐसा करने वाले वे झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। छत्तीसगढ़ की सीमा से सटा यह क्षेत्र तीन दशक तक माओवादियों का गढ़ रहा था। इसके बाद सुरक्षा बलों ने उसे उनके नियंत्रण से मुक्त कराया।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि सोरेन दोपहर को इस पहाड़ी पर पहुंचे। यहां अब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने अब अपना कैंप बना लिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि वह लातेहार और गढ़वा जिलों के साथ ही ‘बूढ़ा पहाड़’ के लिए भी कुछ कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत करेंगे। ‘बूढ़ा पहाड़’ झारखंड की राजधानी रांची से करीब 150 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

सुरक्षाबलों ने तीन विशेष अभियानों के माध्यम से ‘बूढ़ा पहाड़’ क्षेत्र को माओवादियों की जकड़ से मुक्त कराया था। अभियान अप्रैल 2022 में शुरू किए गए थे। इन अभियानों के दौरान कुल 14 माओवादियों को मार गिराया गया जबकि 590 अन्य को या तो पकड़ लिया गया या फिर उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें