फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रांची : लालू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई फिर टली, खराब सेहत का हवाला देकर मांग रहे राहत

Fri, 01 Apr 2022 01:24 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

जस्टिस अपरेश कुमार सिंह के समक्ष आज पेशी होना थी, लेकिन वे नहीं आए, इसलिए सुनवाई नहीं हो सकी। अब 8 अप्रैल को सुनवाई होगी। इसके पहले भी तीन बार अलग-अलग कारणें से सुनवाई टल चुकी है। 
विज्ञापन
jharkhand high Court
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारा घोटाले के डोरंडा कोषालय से जुड़े मामले में पांच साल की सजा से दंडित बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव की जमानत अर्जी पर शुक्रवार को भी सुनवाई नहीं हो सकी। राजद प्रमुख ने अपनी खराब सेहत का हवाला देकर झारखंड हाईकोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की है। 

विज्ञापन

जस्टिस अपरेश कुमार सिंह के समक्ष आज पेशी होना थी, लेकिन वे नहीं आए, इसलिए सुनवाई नहीं हो सकी। अब 8 अप्रैल को सुनवाई होगी। इसके पहले भी दो बार अलग-अलग कारणें से सुनवाई टल चुकी है। लालू यादव 14 फरवरी से जेल में हैं। उन्हें डोरंडा कोषालय से जुड़े चारा घोटाला मामले में पांच साल की कैद व 60 लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई गई है। उनकी खराब सेहत के कारण रांची जेल से उन्हें पहले रिम्स में भर्ती किया गया। पिछले सप्ताह उन्हें एम्स लाया गया। 
लालू यादव ने इस सजा को झारखंड हाईकोर्ट में चुनौती दी है। 4 मार्च को याचिका में त्रुटियों की वजह से इसे दोबारा दाखिल करने का निर्देश दिया गया। इसके बाद 11 मार्च की सुनवाई में सजा सुनाने वाली सीबीआई कोर्ट से रिकॉर्ड मंगवाया गया। इसी दिन सीबीआई से जवाब मांगा गया। शुक्रवार 1 अप्रैल को जज हाजिर नहीं होने से सुनवाई टल गई।
विज्ञापन


झारखंड के डोरंडा कोषालय से जुड़ा चारा घोटाला 139.35 करोड़ का है। कोषालय से अवैध रूप से पैसा निकाला गया। मामले में लालू प्रसाद यादव समेत 40 आरोपी दोषी करार दिए गए हैं। चार घोटाले के चार अन्य मामलों में भी लालू यादव को पूर्व में सजा सुनाई जा चुकी है। उन मामलों में वह फिलहाल सुप्रीम कोर्ट से जमानत पर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें