फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएसएससी भर्ती: लगातार बारिश से रुकी सहायक कारापाल की दौड़, नई तारीख जल्द होगी घोषित

Thu, 29 Oct 2026 02:56 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड के हजारीबाग स्थित कर्जन ग्राउंड में लगातार बारिश के कारण सहायक कारापाल भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा स्थगित कर दी गई है। मैदान गीला होने और दौड़ के लिए अनुकूल स्थिति नहीं रहने के कारण जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हजारीबाग में लगातार हो रही बारिश के कारण हजारीबाग स्थित कर्जन ग्राउंड में आयोजित सहायक कारापाल भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। मैदान गीला होने और दौड़ के लिए अनुकूल स्थिति न रहने के कारण जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने बताया कि परीक्षा स्थगित करने की आधिकारिक सूचना झारखंड कर्मचारी चयन आयोग को भेज दी गई है। आयोग द्वारा जल्द ही शारीरिक दक्षता परीक्षा की नई तिथि घोषित की जाएगी, जिसके बाद अभ्यर्थियों को नई तारीख की जानकारी मिल सकेगी।

परीक्षा का मापदंड और व्यवस्था
कर्जन ग्राउंड स्टेडियम में प्रतिदिन लगभग दो हजार अभ्यर्थियों की दौड़ और शारीरिक माप परीक्षण कराने की पूरी व्यवस्था की गई थी। निर्धारित मापदंडों के अनुसार, पुरुष अभ्यर्थियों को 1600 मीटर की दौड़ छह मिनट में पूरी करनी है। वहीं, महिला अभ्यर्थियों के लिए 1600 मीटर की दौड़ पूरी करने की समयसीमा 10 मिनट निर्धारित की गई है। बारिश के कारण मैदान में कीचड़ और पानी भर जाने से अभ्यर्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस प्रक्रिया को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- झारखंड: ब्रेन स्ट्रोक के 94% मरीज समय पर नहीं पहुंचते अस्पताल, रिम्स के अध्ययन में खुलासा
विज्ञापन


प्रशासनिक निगरानी और अगली प्रक्रिया
शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन स्थानीय जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की देखरेख में किया जा रहा है। संपूर्ण चयन प्रक्रिया की निगरानी पुलिस अधीक्षक अमन कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक और स्थानीय पुलिस प्रशासन की टीम कर रही है। बारिश से मैदान की स्थिति प्रभावित होने पर प्रशासन ने अभ्यर्थियों की सुविधा और सुरक्षा हेतु परीक्षा को स्थगित करने का फैसला लिया। अब आयोग की ओर से जल्द ही नई तिथि की घोषणा किए जाने की संभावना है, जिसके बाद अभ्यर्थी अपनी शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें