फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: 'राज्य के उत्थान के लिए एकजुट होकर काम करें', विधानसभा स्थापना दिवस पर राज्यपाल की विधायकों से अपील

Wed, 22 Nov 2023 06:31 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखण्ड विधानसभा के 23वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में विधायकों से राज्य के विकास के लिए एकजुट होने को कहा है। यहां पढ़ें...
विज्ञापन
झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखण्ड में विधानसभा के स्थापना दिवस पर एक समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन समेत विधायकों ने शिरकत की। अपने संबोधन के दौरान राज्यपाल ने विधायकों ने अपील की है। उन्होंने कहा, राज्य के उत्थान के लिए सभी को एकजुट होना पड़ेगा। साथ ही उन्होंने सलाह दी है कि विधायक जब भी सदन के भीतर हो तो उन्हें सदन की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए। 
विज्ञापन


राज्य के उत्थान के लिए मिलकर करेंगे काम- राज्यपाल
साथ ही उन्होंने झारखण्ड के विकास के लिए मिलकर काम करने की सलाह दी। विधानसभा के स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा, खुशी की बात है कि हम विधानसभा का 23वां स्थापना दिवस मना रहे हैं, जिसका एक गौरवशाली इतिहास है। विधायकों के कर्तव्यों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, सदन के सदस्यों को दो प्रमुख दायित्व हैं। पहला- सदन की गरिमा बनाए रखना, दूसरा- विकास के उद्देश्य के लिए मिलकर काम करना होगा।  

संबोधन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा, चुनाव लोकतंत्र का हिस्सा है। सभी सदस्यों को गरीबी को कम करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। खनिज भंडार में झारखण्ड सबसे अमीर राज्य है। इन प्राकृतिक संसाधनों का इस्तेमाल शिक्षा, स्वास्थ्य, गरीब, बेरोजगारी, जटिल मुद्दों के समाधान के लिए किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन


हेमंत सोरेन बोले, विधानसभा ही राज्य की सबसे बड़ी 'पंचायत'
इसी दौरान, कार्यक्रम में मौजूद सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संबोधन में कहा, राज्य की सबसे बड़ी पंचायत विधानसभा है। उन्होंने कहा, यहां सिर्फ मानवों के लिए ही नहीं बल्कि जानवरों के लिए भी चर्चाएं की जाती हैं। इसलिए इस मंदिर की रक्षा करने की जरूरत है। 

इन 23 वर्षों में कई महत्वपूर्ण काम हुए- अमर बाउरी
विधानसभा में भाजपा विधायक अमर बाउरी ने कहा, पिछले 23 वर्षों में विधानसभा ने महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की है। हम सबको राज्य के लोगों के लिए एक साथ मिलकर काम करना चाहिए। विकास की दौड़ में पीछे रह जाने वाले लोगों के उत्थान के लिए काम किया जाना चाहिए। 

बता दें कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने लातेहार जिले के मनिका विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक रामचन्द्र सिंह को सर्वश्रेष्ठ विधायक का पुरस्कार से नवाजा। सर्वश्रेष्ठ विधायक का पुरस्कार मिलने के बाद रामचंद्र सिंह ने कहा, हर पुरस्कार जिम्मेदारियां से भरा होता है। मुझे अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के लिए अभी कई काम करने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें