यह मालगाड़ी झारखंड के हजारीबाग से कोयला लेकर हजारीबाग रोड, कोडरमा जंक्शन के रास्ते दादरी जा रही थी। गझंडी स्टेशन के बाद रेलवे के घाट सेक्सन में ढलान के कारण यदुग्राम हाल्ट और गुरपा स्टेशन के बीच इसकी 52 बोगियां पटरी से उतर गईं।
हावड़ा-नई दिल्ली रेल मार्ग पर कोडरमा व गया जंक्शन के बीच गुरपा स्टेशन के पास कोयले से लदी एक मालगाड़ी बेपटरी हो गई। दुर्घटना आज सुबह 6.24 बजे हुई। इस कारण इस व्यस्त मार्ग की कई ट्रेनों को निरस्त करना पड़ा।
विज्ञापन
यह मालगाड़ी झारखंड के हजारीबाग से कोयला लेकर हजारीबाग रोड, कोडरमा जंक्शन के रास्ते दादरी जा रही थी। गझंडी स्टेशन के बाद रेलवे के घाट सेक्सन में ढलान के कारण यदुग्राम हाल्ट और गुरपा स्टेशन के बीच इसकी 53 बोगियां पटरी से उतर गईं। इस कारण अप व डाउन दोनों लाइनों से ट्रेनों के संचालन पर बुरा असर पड़ा है।
रेलवे सूत्रों ने बताया कि धनबाद-गया इंटरसिटी और गया-आसनसोल पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया गया। कई ट्रेनों के रास्ते बदले गए हैं। दुर्घटना राहत यान घटना स्थल पर पहुंच गया है। क्षतिग्रस्त डिब्बों को पटरी से हटाने का काम जारी है, ताकि जल्द से जल्द ट्रैक से आवाजाही बहाल की जा सके। ट्रेनें निरस्त होने से कोडरमा व इस मार्ग पर स्थित कई स्टेशनों पर सैकड़ों यात्री परेशान हैं।