फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड के गिरीडीह में तंत्र-मंत्र के शक में अमानवीयता की हदें पार

Wed, 24 Jul 2019 01:57 AM IST
Avdhesh Kumar एजेंसी, गिरीडीह
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
झारखंड के गिरीडीह में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां जादू टोने के शक में दो महिलाओं समेत तीन लोगों को मानव मल खाने पर मजबूर किया गया। घटना बीते मंगलवार को झांझरी मोहल्ला की है। पुलिस ने मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


नगर पुलिस स्टेशन के इंचार्ज अदिकांत महतो ने मंगलवार को बताया कि आरोपियों को शक था कि पीड़ित जादू टोना करते हैं जिससे इलाके के लोग बीमार हो रहे हैं। इस बर्बर घटना का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से दो महिलाएं भी हैं। 

इनकी पहचान वीरा दास (50), हरि दास (50), झरिया देवी (30) और शांति देवी (48) के तौर पर की गई, जबकि दो आरोपी अभी फरार हैं। गौरतलब है कि इससे पहले राज्य के गुमला जिले में तंत्र मंत्र के शक में ही दो महिलाओं समेत चार लोगों की पीट पीटकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें