फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: हजारीबाग में गैस टैंकर में लगी भीषण आग, तीन लोगों की मौत, एक शख्स बुरी तरह झुलसा

Sun, 26 Dec 2021 12:30 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड में एक गैस टैंकर गाड़ी पलटने से दर्दनाक हादसा हो गया, इसमें तीन लोगों की जान चली गई। टैंकर में लगी आग के बाद आसपास के कई गाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि, समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।  
 
विज्ञापन
गैस टैंकर में लगी आग (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के हजारीबाग जिले में दर्दनाक हादसा हो गया । हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। चौपारण थाना क्षेत्र के दनुआ घाटी में शनिवार की रात को एक गैस टैंकर पलट गया, जिसके बाद टैंकर में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि वहां से गुजर रही कई गाड़ियों को भी उसने अपनी चपेट में ले लिया। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक शख्स बुरी तरह से जख्मी हो गया।  घायल शख्स को बिहार के बाराचट्टी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के मुताबिक जब टैंकर में आग लगी तो आसपास बड़ी संख्या में वाहन भी खड़े थे। आग की लपटे कुछ वाहनों तक पहुंच गई। हालांकि, वक्त रहते आग पर काबू पा लिया गया। नहीं तो और भी बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल चौपारण पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें