पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह 20 अक्तूबर की शाम अपने मित्र के साथ कहीं बाहर गई थी। वे सड़क किनारे बात कर रहे थे, इसी बीच 8-10 लोग आए और पहले उनके साथ जमकर मारपीट की। इसके बाद वे उसे जबर्दस्ती सूनसान स्थान पर ले गए और दुष्कर्म किया।
झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा में 26 साल की एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती के साथ 10 लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की सनसनीखेज करने वाली खबर आई है। घटना गुरुवार को हुई थी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता एक नामचीन आईटी कंपनी में काम करती है।
बयान के मुताबिक, "अचानक ही 8-10 लड़कों ने दोनों पर हमला कर दिया। उन्होंने साथी को बुरी तरह मार कर भगा दिया। इसके बाद मुझे सुनसान जगह पर ले गए। मेरे साथ एक-एक कर रेप करते रहे। मैं चिल्लाती रही। छोड़ने के लिए कहती रही। मैं रो रही थी, लेकिन वो मुझे छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे।"
गैंगरेप के बाद भी खुद स्कूटी उठाकर निकली युवती
पीड़िता ने बताया कि गैंगरेप के बाद मुझे धमकाकर सभी लड़के वहां से भाग गए। इसके बाद उसने हिम्मत जुटाई और स्कूटी चलाकर एयरस्ट्रिप के पास ही एक किराना दुकान के पास आई। रात के करीब 8.45 बजे पीड़िता का दोस्त पुलिस को लेकर घटनास्थल पर पहुंचा। पुलिस ने ही युवती को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता का कहना है कि वह सभी युवकों को पहचान सकती है।