फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champai Soren: झारखंड के पूर्व CM चंपई सोरेन भाजपा में जाएंगे या नई पार्टी बनाएंगे? आज उठ सकता है इससे पर्दा

Mon, 26 Aug 2024 02:56 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

पत्रकारों से बात करते हुए चंपई सोरेन ने इस ओर इशारा किया था कि वह एक नई पार्टी बनाएंगे। हालांकि, उन्होंने अभी तक झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) या हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार में अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया।
विज्ञापन
चंपई सोरेन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्या झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भाजपा में शामिल होंगे या अलग राजनीतिक पार्टी बनाएंगे? सूत्रों की माने तो आज इन सवालों का जवाब मिल सकता है। दरअसल, चंपई सोरेन सोमवार को नई दिल्ली पहुंचे। यहां वे भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। पिछले मंगलवार के बाद से यह उनकी दूसरी दिल्ली यात्रा होगी। इन दो यात्राओं के बीच पूर्व सीएम ने विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड के कोल्हन क्षेत्र में अपने समर्थकों से मिले। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से रणनीति पर चर्चा भी की। 
विज्ञापन


पत्रकारों से बात करते हुए चंपई सोरेन ने इस ओर इशारा किया था कि वह एक नई पार्टी बनाएंगे। हालांकि, उन्होंने अभी तक झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) या हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार में अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया। कुछ ऐसी अटकलें भी लगाई गई कि झामुमो से नाराज 68 वर्षीय चंपई सोरेन अपने कुछ कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के बाहर अवसर तलाश रहे हैं।

बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद चंपई सोरेन को झारखंड का सीएम बनाया गया था। उन्होंने फरवरी से जुलाई तक सीएम के पद पर कार्य किया। वह 2005 से प्रत्येक चुनाव में विधानसभा के लिए चुने गए हैं। झारखंड में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें