फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: झारखंड में प्रतिबंधित संगठन के पांच सदस्य गिरफ्तार, वाहनों में आग लगाने का आरोप

Sat, 25 Mar 2023 10:11 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेदिनीनगर (झारखंड)

सार

पलामू के पुलिस अधीक्षक (एसपी) चंदन कुमार सिन्हा के अनुसार, सीपीआई (माओवादी) से अलग हुए गुट के सदस्यों ने कथित तौर पर यहां नवा बाजार इलाके में एक ईंट भट्ठे के पास 20 मार्च को पांच ट्रैक्टरों को आग लगा दी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के पलामू जिले में प्रतिबंधित तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति समिति (टीएसपीसी) के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पांचों को कथित रूप से एक ईंट भट्टे के पास वाहनों में आग लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने बताया कि उनके कब्जे से लगभग 16 टीएसपीसी पर्चे, पांच मोबाइल फोन, एक बाइक सहित अन्य चीजें बरामद की गईं। 

विज्ञापन


पलामू के पुलिस अधीक्षक (एसपी) चंदन कुमार सिन्हा के अनुसार, सीपीआई (माओवादी) से अलग हुए गुट के सदस्यों ने कथित तौर पर यहां नवा बाजार इलाके में एक ईंट भट्ठे के पास 20 मार्च को पांच ट्रैक्टरों को आग लगा दी थी। इसके बाद  शुरू की गई जांच के दौरान गिरफ्तारियां की गईं। उन्होंने बताया कि ईंट भट्ठा मालिक की शिकायत के आधार पर टीएसपीसी के सदस्यों को शुक्रवार रात जिले के विभिन्न हिस्सों से पकड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें