फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: एक साल की मासूम के पेट में पल रहा था भ्रूण, दुनिया में अब तक 200 ऐसे मामले सामने आए

Fri, 25 Jun 2021 04:33 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रांची

सार

बच्ची दर्द से कराह रही थी। गिरिडीह के रहने वाले उसके माता-पिता रांची के अस्पताल लेकर आए थे। सोनोग्राफी में यह दुर्लभ मामला सामने आया।
 
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड की राजधानी रांची के अस्पताल में एक साल की बच्ची के पेट से भ्रूण मिलने का अनोखा मामला सामने आया है। गिरिडीह से उसे लेकर माता-पिता रांची के निजी अस्पताल पहुंचे थे। सोनोग्राफी व एमआरआई जांच के दौरान उसके पेट में भ्रूण होने का पता चला। 

विज्ञापन


बच्ची दर्द के मारे तड़प रही थी। उसे ताबड़तोड़ अस्पताल में भर्ती कर ऑपरेशन के जरिए भ्रूण का निकाल दिया गया। सर्जरी करने वाले डॉ. आलोक चंद्र प्रकाश की टीम के अनुसार बच्ची अब बिल्कुल स्वस्थ है। उसे अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई है।

डॉक्टरों का कहना है कि गर्भ में जब दो भ्रूण होते हैं तो एक भ्रूण विकसित नहीं हो पाता और दूसरे के शरीर में चिपक जाता है। विश्व में ऐसे 200 मामले सामने आए हैं। भारत में पहले भी पांच-छह ऐसे मामले सामने आए थे। डॉ. आलोक चंद्र के अनुसार मेडिकल भाषा में इसे 'फिट्स इन फिटू' यानी भ्रूण के अंदर एक और भ्रूण कहा जाता है। ऑपरेशन के जरिए गिरिडीह की बच्ची के पेट में चिपके भ्रूण को निकाल दिया गया है। 
विज्ञापन


करीब सवा किलो था भ्रूण का वजन
पीड़ित बच्ची को पेट फूलने की समस्या थी। इस कारण उसे दर्द भी होता था। डॉक्टरों ने बच्ची के पेट से करीब सवा किलो का भ्रूण निकाला। बच्ची की उम्र बढ़ने के साथ वह बढ़ता जा रहा था। उसके माता-पिता के अनुसार जब बच्ची दो माह की थी, तभी से उसका पेट फूलने लगा था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें