फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहरदगा : शराब के नशे में पिता ने की पुत्र की हत्या, दोनों अक्सर शराब पीकर करते थे झगड़ा

Thu, 29 Oct 2020 08:57 AM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लोहरदगा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

झारखंड के लोहरदगा जिले में किस्कोरू-पेशरार थाना क्षेत्र के चंदलगी डिपा टोली ग्राम में कथित रूप से शराब के नशे में धुत 50 वर्षीय एक पिता ने अपने 21 वर्षीय पुत्र की मंगलवार रात्रि को कथित रूप से हत्या कर दी।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि लोहरदगा के किस्कोरू-पेशरार थाना के अंतर्गत आने वाले चंदलगी डिपा टोली ग्राम में बीती रात 50 वर्षीय बनया उरांव ने शराब के नशे में अपने ही 21 वर्षीय बेटे कृष्णा उरांव की टांगी से वार कर कथित रूप से हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि वारदात के बाद वह घर से फरार हो गया है।



उन्होंने बताया कि पुलिस को बुधवार दोपहर गांव वालों से इस घटना की जानकारी से मिली जिसके बाद पुलिस कृष्णा उरांव का शव पोस्टमॉर्टम के लिए ले गई जबकि उसके कथित हत्यारे पिता की तलाश में छापेमारी जारी है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि यह हत्याकांड पारिवारिक विवाद का परिणाम है क्योंकि गांव वालों ने तथा परिजनों ने पूछताछ में बताया है कि बाप-बेटे दोनों ही शराबी थे और अक्सर शराब पीकर आपस में विवाद किया करते थे।

थाना प्रभारी हरिऔध करमाली ने बताया कि कुछ दिनों पहले शराब पीकर कृष्णा उरांव ने अपनी बहन एवं मां के साथ मारपीट की थी। इसी प्रकार से शराब पीकर बाप-बेटे में झगड़ा होता रहता था।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि इस हत्या के बारे में घर वाले कुछ स्पष्ट जवाब नहीं दे रहे हैं लिहाजा पुलिस मामला दर्ज कर इसकी विस्तृत जांच कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें