फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: पाकुड़ जिले में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, शॉर्ट-सर्किट से घर में आग लगने के बाद आए चपेट में

Sat, 24 Sep 2022 11:06 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

शॉर्ट-सर्किट के कारण शेख के घर में आग लग गई। बिजली की चपेट में आए शरीफ ने पिता को बचाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के पाकुड़ जिले में बिजली का करंट लगने से एक 55 वर्षीय व्यक्ति और उसके 25 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन

जनकारी के अनुसार, यह घटना पाकुड़ मुफस्सिल थाना क्षेत्र के इलामी गांव में शुक्रवार देर रात हुई। मृतकों की पहचान फरजान शेख और उनके बेटे शरीफ शेख के रूप में की गई है।

शॉर्ट-सर्किट के कारण शेख के घर में आग लग गई। बिजली की चपेट में आए शरीफ ने पिता को बचाने का प्रयास किया। उसी दौरान वह भी बिजली की चपेट में आ गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मुफसिल थाना प्रभारी मिंटू कुमार भारती ने कहा कि करंट में आने से दोनों के अलावा एक गोवंश की भी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें