संजय सेठ नियुक्ति पत्र सौंपते हुए और पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
आज देश भर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। यह रोजगार मेला लोकसभा चुनाव के बाद पहला रोजगार मेला है। रोजगार मेले के जरिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को ऑनलाइन माध्यम से संबोधित किया और उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपी गई। रांची के सीसीएल में आयोजित रोजगार मेले में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपी।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 51,000 से ज्यादा युवाओं को नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र सौंपे। बता दें कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए पीएम मोदी जुड़े और देश के युवाओं को संबोधित किया। यह रोजगार मेला के तौर पर जाना जाता है। राजधानी रांची के सीसीएल दरभंगा हाउस सभागार में आयोजित रोजगार मेला में मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ शामिल हुए। उन्होंने 13 विभागों के 171 युवाओं को औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपा।
यह भी पढ़ें: वासेपुर में ATS ने की छापेमारी, चार लोगों को लिया हिरासत में
युवा सस्त्रीकरण की नई उड़ान के तहत रोजगार मेले का आयोजन
रोजगार मेले में मौजूद युवाओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कहा, युवा सस्त्रीकरण की नई उड़ान के तहत रोजगार मेले का आयोजन देश के युवाओं के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। रोजगार मेले के जरिए देश के होनहार युवा अपने सपनों से जुड़ रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पारदर्शी सोच का उदाहरण है रोजगार मेला, जिसके जरिए ज्यादा से ज्यादा युवा रोजगार से जुड़ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: पहलगाम पर मंत्री सुदीव्य के विवादित बोल; धर्म परिवर्तन-बांग्लादेशी घुसपैठ के खिलाफ पूर्व CM का अभियान