फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand News: सरकारी अस्पताल में अब कर्मियों की नहीं होगी कमी, उपलब्ध होंगी सभी आवश्यक मशीनें

Fri, 25 Apr 2025 07:07 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Government Hospital in Jharkhand: झारखंड के सरकारी अस्पतालों में कर्मियों की अब कमी नहीं होगी। अस्पतालों में सभी आवश्यक मशीनें उपलब्ध होंगी। सभी अस्पताल चकाचक होंगे और ओटी को मॉड्यूलर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
बैठक करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने अपने कार्यालय में सभी सिविल सर्जन और अस्पताल उपाधीक्षकों के साथ सदर अस्पताल एवं अन्य स्वास्थ्य केंद्रों के संचालन व्यवस्था पर वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से समीक्षा की। उन्होंने सभी को विभागीय संकल्प 58 (21), दिनांक 11.4.2025 के द्वारा निर्गत 'अस्पताल प्रबंधन हेतु मार्गदर्शिका' के अनुरूप कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव ने सभी जिलों के सिविल सर्जन को निर्देश दिया है कि वह अतिशीघ्र अस्पताल में कर्मियों की कमी को पूरी करें। अपर मुख्य सचिव ने सभी को सदर अस्पताल से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में सभी प्रकार के आवश्यक उपकरण एवं मशीनों का आकलन कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके लिए यदि राशि की आवश्यकता होगी तो विभाग से मांग की जा सकती है। उन्होंने विगत छह माह के अंदर किए गए नवाचार प्रयोग, आयुष्मान भारत, मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत किए कार्य और क्लेम, आने वाले तीन महीने में प्रारंभ किए जाने वाली प्रक्रिया और विशेषज्ञ एवं अति विशेषज्ञ चिकित्सकों के पैनल निर्माण की भी समीक्षा की।

यह भी पढ़ें: तंज कसते हुए मांगा था हिमाचल के CM का इस्तीफा, बोले- बीजेपी वाले ज्यादा ज्ञानी...
विज्ञापन


सभी सिविल सर्जन को अति विशेषज्ञ/विशेषज्ञों का पैनल निश्चित रूप से इस माह के अंत तक तैयार कर लेने का निर्देश दिया गया। राज्य योजना अंतर्गत मशीन के अधिष्ठापन की अद्यतन स्थिति का एवं उनके द्वारा प्रारंभ गए ऑपरेशन के संबंध में भी समीक्षा की गई। अपर मुख्य सचिव ने सभी सदर अस्पताल में ओटी को आधुनिकतम ओटी में परिवर्तित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: झारखंड के पूर्व CM चंपई सोरेन का दावा- आंबेडकर को अपमानित करने वाली कांग्रेस आदिवासियों के भी खिलाफ

मुख्यमंत्री रखरखाव एवं संचालन योजना के अंतर्गत किए गए कार्यों की भी इस दौरान समीक्षा की गई एवं निर्देशित किया गया कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों और उप केन्द्रों की मरम्मत एवं रंगाई पुताई निश्चित रूप से की जाए और किए हुए कार्य का फोटोग्राफ विभाग उपलब्ध कराया जाए। अपर मुख्य सचिव ने मेंटरिंग योजना के तहत जिले से संबंध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सीनियर रेजिडेंट को टीम से संबंध स्थापित कर विभिन्न प्रकार के क्लीनिकल प्रोसीजर प्रारंभ किए जाने के भी निर्देश दिए। सिंह ने जिले के एम्बुलेंस व्यवस्था का भी आकलन किया। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि एंबुलेंस की जल्द मरम्मत हो ताकि मरीजों को समस्या न हो। इस बैठक में ललित मोहन शुक्ला और विद्यानंद शर्मा पंकज के साथ अधिकारी भी मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें