फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनी लॉन्ड्रिंग मामला: पूजा सिंघल केस के बाद बढ़ा ईडी की जांच का दायरा, अब तीन जिलों के खनन पदाधिकारियों से होगी पूछताछ

Sun, 15 May 2022 08:24 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड सरकार ने आईएएस पूजा सिंघल के निलंबन से जुड़े दस्तावेज केंद्र सरकार को भेज दिए हैं। पूजा पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद राज्य ने उन्हें निलंबित करने की कार्रवाई पर केंद्र से सहमति मांगी है।
विज्ञापन
ईडी की कार्रवाई - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड सरकार में खनन सचिव पूजा सिंघल की गिरफ्तारी के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है। बताया गया है कि इसी केस से जुड़ी कुछ शिकायतों के मिलने के बाद ईडी ने तीन जिलों के खनन पदाधिकारियों को पूछताछ के लिए बुलाया है। बताया गया है कि मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच के दौरान इन अधिकारियों के खनन क्षेत्र में गड़बड़ी और इससे होने वाली आमदनी को लेकर कुछ लोगों की तरफ से लिखित शिकायत की गई है।
विज्ञापन


किन अफसरों को पूछताछ के लिए बुलाया?
ईडी ने जिन अधिकारियों को पूछताछ के लिए बुलाया है, उनमें साहिबगंज के डीएमओ विभूति कुमार, दुमका के कृष्ण कुमार किस्कू और पलामू के आनंद कुमार शामिल हैं। इन सभी अफसरों को 16 मई को पूछताछ के लिए पेश होने के निर्देश दिए गए हैं। ईडी इन सभी से आरोपों को लेकर सवाल करने वाली है। 

राज्य सरकार ने केंद्र को भेजे पूजा सिंघल के निलंबन से जुड़े दस्तावेज
दूसरी तरफ झारखंड सरकार ने आईएएस पूजा सिंघल के निलंबन से जुड़े दस्तावेज केंद्र सरकार को भेज दिए हैं। पूजा पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद राज्य ने उन्हें निलंबित करने की कार्रवाई पर केंद्र से सहमति मांगी है। नियमों के मुताबिक, अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को राज्य सरकार द्वारा किसी मामले में निलंबित करने के बाद संबंधित कार्रवाई पर केंद्र सरकार से सहमति लेने की जरूरत होती है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि 11 मई को प्रवर्तन निदेशालय ने पूजा सिंघल को गिरफ्तार करने के बाद इसकी जानकारी हेमंत सोरेन सरकार को दे दी थी। इसी के मद्देनजर राज्य सरकार ने 12 मई को उनके निलंबन का आदेश जारी कर दिया था। उधर ईडी ने शनिवार को भी पूजा सिंघल, सीए सुमन कुमार और अभिषेक झा से पूछताछ की। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें