फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के ठिकानों पर ED ने की 18 घंटे तक छापेमारी, तलाशी के बाद अधिकारी रवाना

Wed, 13 Mar 2024 03:15 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

मंगलवार सुबह-सुबह ईडी की छापेमारी से हड़कंप मच गया। ईडी ने झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के अन्य जिलों में एक साथ छापेमारी की। बताया जा रहा है कि कथित भूमि और स्थानांतरण-पोस्टिंग घोटाले मामले में कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के ठिकानों की तलाशी ली गई। 
विज्ञापन
ईडी की छापेमारी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के ठिकानों पर करीब 18 घंटे तक छापेमारी की। रांची में अंबा प्रसाद के आवास पर देर रात तलाशी पूरी होने के बाद ईडी अधिकारी रवाना हो गए। 

विज्ञापन


वहीं, मंगलवार सुबह-सुबह एक साथ कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी से हड़कंप मच गया। ईडी ने झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के अन्य जिलों में एक साथ छापेमारी की। बताया जा रहा है कि कथित भूमि और स्थानांतरण-पोस्टिंग घोटाले मामले में कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के ठिकानों की तलाशी ली गई। 
 
वहीं, अंबा प्रसाद के रांची आवास और अन्य स्थानों पर भी तलाशी ली गई। ईडी टीम ने हजारीबाग में भी तलाशी ली। सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय प्रवर्तन एजेंसी (ईडी) के रांची क्षेत्रीय कार्यालय में कांग्रेस विधायक के खिलाफ 2023 में धनशोधन की शिकायत दर्ज की गई थी। शिकायत के आधार पर ईडी के उप-निदेशक स्तर के अधिकारी ने झारखंड पुलिस से अंबा प्रसाद के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर की जानकारी मांगी थी।
विज्ञापन

ईडी ने अपने पत्र में राज्य पुलिस से यह भी पूछा कि क्या अंबा प्रसाद के खिलाफ प्रतिद्वंदी अपराध का कोई मामला दर्ज किया गया है या नहीं। ईडी के पत्राचार के बाद पुलिस ने बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद के खिलाफ दर्ज मामलों की सूची ईडी के जोनल ऑफिस को भेज दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें