फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: दिल्ली-देवघर फ्लाइट आज से, पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद उड़ाएंगे विमान

Sat, 30 Jul 2022 08:49 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/ देवघर

सार

इंडिगो की यह फ्लाइट शनिवार दोपहर 1 बजे रवाना होगी और 2.45 बजे देवघर एयरपोर्ट पर उतरेगी। इस विमान में रूडी के साथ कैप्टन आशुतोष शेखर भी विमान का संचालन करेंगे। यह दिल्ली से देवघर की पहली व्यावसायिक उड़ान होगी। 
विज्ञापन
delhi-devghar flight from today, captain rudy will fly plane - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड स्थित ज्योतिर्लिंग बैद्यनाथ को वायुमार्ग से जोड़ने के लिए हाल ही में शुरू किए गए देवघर एयरपोर्ट पर उड़ानें शुरू हो चुकी हैं। आज राजधानी दिल्ली से भी देवघर हवाई मार्ग से जुड़ जाएगा। भाजपा सांसद कैप्टन राजीव प्रताप रूडी आज इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 6191 को दिल्ली से देवघर लेकर जाएंगे। यह दिल्ली-देवघर की पहली उड़ान होगी। 

विज्ञापन

इंडिगो की यह फ्लाइट शनिवार दोपहर 1 बजे रवाना होगी और 2.45 बजे देवघर एयरपोर्ट पर उतरेगी। इस विमान में रूडी के साथ कैप्टन आशुतोष शेखर भी विमान का संचालन करेंगे। यह दिल्ली से देवघर की पहली व्यावसायिक उड़ान होगी। 
हर साल लाखों पर्यटक देवघर में बाबा बैजनाथ के दर्शन को आते हैं। सावन माह में  यहां लाखों शिव भक्त पहुंचते हैं। देवघर एयरपोर्ट से झारखंड के अलावा बिहार के पड़ोसी जिलों को भी सुविधा होगी। भविष्य में देवघर एयरपोर्ट पूर्वी भारत के महत्वपूर्ण एयरपोर्ट्स में से एक होगा।
विज्ञापन

भाजपा सांसद रूडी के अनुसार भविष्य में  मध्य यूरोप तक अंतरराष्ट्रीय उड़ान भरने वाले ए321 नियो विमानों को भी देवघर एयरपोर्ट पर उतारने की संभावना है। उन्हें खुशी है कि बाबा बैद्यनाथ के लिए दिल्ली से देवघर की फ्लाइट लेकर आने का मौका मिला। 

पीएम मोदी ने किया था एयरपोर्ट का लोकार्पण
इसी माह 12 तारीख को पीएम नरेंद्र मोदी ने देवघर एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। 5 मई 2018 को एयरपोर्ट की आधारशिला रखी गई थी। यह चार साल में बनकर तैयार हुआ। इसकी लागत 400 करोड़ रुपये आई। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें