फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड : पत्नी का सिर लेकर कोर्ट पहुंचा युवक

Fri, 24 Feb 2017 03:38 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
झारखंड के एक गांव से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। झारखंड के बंधमुतू गांव में 38 वर्ष के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कुलाहड़ी से काटकर हत्या कर दी। 38 वर्षिय भुवन मारदी पत्नी की हत्या के बाद उसका सिर एक बैग में रखकर कोर्ट जा रहा था। रिपोर्ट के अनुसार युवक मानसिक रूप से बीमार है। युवक की उसकी पत्नी से अवैध संबंध को लेकर कहा सुनी हुई।
विज्ञापन


जिसके बाद युवक ने महिला को मौत के घाट उतार दिया। घाटशीला के डीएसपी के अनुसार, हमें महिला की हत्या की खबर मिली थी। वहां पहुंचने के बाद हमें पास के एक खेत से महिला की लाश मिली। भुवन महीला का सिर लेकर कोर्ट आत्मसमर्पण करने जा रहा था। वह राष्ट्रीय राजमार्ग 33 की ओर बढ़ रहा था। जब हमने उसे हिरास्त में लिया। आगे की कार्रवाई जारी है।  

पुलिस ने महिला का सिर और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि पुलिस अभी भी हत्या के पीछे के कारण जानने का प्रयास कर रही है। शुरुआती जांच में पता चला कि भुवन अपनी पत्नी पर अवैध संबंध को लेकर शक करता था। पड़ोसियों से पुछताछ में पता चला कि दोनों के बीच पिछले कुछ दिनों से लगातार लड़ाई हो रही थी। 
विज्ञापन

कुछ दिनों पहले राजस्थान से भी ऐसा ही मामला सामने आया था। जिसमें युवक अपनी पत्नी की हत्या कर उसका सिर लेकर गांव में घुमता रहा। 38 वर्षिय नारायण सिंह ने अपनी पत्नी को पराये व्यक्ति के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया था। नारायण की पत्नी जब उसके लिए खाना लेकर आई दोनों के बीच इस बात को लेकर बहज हुई, जिसके बाद युवक में महिला की हत्या कर दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें