फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पापा ने झगड़ा किया और गोली मार दी, 4 साल के बेटे ने सुनाई मां पर हमले की कहानी

Fri, 24 Feb 2017 01:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
विज्ञापन
Firing
विज्ञापन
चार साल के मासूम बेटे ने मां पर जानलेवा हमले की कहानी सुनाई तो पुलिस वाले हैरान रह गए। आरोप सेना से वीआरएस ले चुके जवान पर लगे हैं। घटना हरियाणा के रेवाड़ी की है। सरस्वती विहार में रह रही एक महिला को वीरवार सुबह स्कूल जाने के दौरान बाइक सवार लोगों ने सरेआम गोली मार दी। पुलिस पूछताछ में महिला के चार साल के बेटे ने बताया कि पापा ने मां को मारा। महिला पिछले साढ़े तीन साल से अपने मायके में ही रह रही थी।
विज्ञापन


पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और बच्चे के बयान के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। सरस्वती विहार निवासी मनमोहन ने करीब बारह साल पहले अपनी बेटी ज्योति (30) की शादी कंवाली निवासी अजय कुमार से की थी। अजय तब सेना में नौकरी करता था। परिवार में दो बेटे संभव और जागृत हैं। आरोप है कि सेना से वीआरएस लेने के बाद उसने ज्योति से मारपीट करनी शुरू कर दी। इससे परेशान होकर ज्योति छोटे बेटे को लेकर पिता के घर आ गई।

वीरवार सुबह ज्योति रोजाना की तरह करीब पौने आठ बजे घर से स्कूल जाने के लिए बेटे जागृत को लेकर निकली। इसी बीच एक बाइक आई, जिस पर दो लोग सवार थे। ज्योति की एक बाइक सवार से पहले कहासुनी और फिर हाथापाई भी हुई। इसी दौरान बाइक सवार ने असलहा निकालकर ज्योति पर दो फायर झोंक दिए। एक गोली वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लहूलुहान ज्योति ने बताया कि इस अजय ने उसे गोली मारी है। लोगों ने उसे ट्रामा सेंटर पहुंचाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास की दुकानों से सीसीटीवी फुटेज जुटाए हैं। एक फुटेज में घटना के समय आसपास दिख रहा युवक अजय जैसा ही बताया जा रहा है।

बेटा बोला, पहले हुआ था झगड़ा
डीएसपी मो. जमाल ने मौका-मुआयना करने के बाद ज्योति के मायके जाकर पूछताछ भी की। मौके पर मौजूद चार साल के बेटे जाग्रत ने बताया कि पिता ने मां को मारा था और फिर भाग गए। वहीं पास की दुकान के लोगों ने बताया कि गोली चलने से पहले गली में झगड़ा होने की आवाज भी आ रही थी।

घायल महिला के होश में आने का इंतजार किया जा रहा है। बयान के आधार पर ही नामजद मुकदमा दर्ज हो सकेगा। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज भी ली हैं। प्रथम दृष्टया आरोपी पति अजय की तलाश की जा रही है।  
विज्ञापन

- मोहम्मद जमाल, डीएसपी सिटी, रेवाड़ी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें