फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड में सरकार गिराने का षड्यंत्र: पुलिस ने छापे मारकर चार को किया गिरफ्तार, नकदी बरामद

Sat, 24 Jul 2021 07:06 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड पुलिस ने कथित तौर पर हेमंत सोरेन सरकार गिराने की साजिश रचे जाने का खुलासा किया है। राजधानी रांची की बड़ी होटलों पर छापा मारकर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। होटलों से भारी मात्रा में नकदी भी बरामद होने का दावा किया गया है। 
विज्ञापन
हेमंत सोरेन (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड पुलिस ने हेमंत सोरेन सरकार गिराने की कथित तौर पर साजिश रचे जाने का खुलासा किया है। राजधानी रांची की बड़ी होटलों पर छापा मारकर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। होटलों से भारी मात्रा में नकदी भी बरामद होने का दावा किया गया है। 

विज्ञापन


झारखंड पुलिस की विशेष शाखा ने शुक्रवार देर रात कुछ होटलों पर छापा मारा। पुलिस का दावा है कि झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार गिराने का षड्यंत्र रचा गया था। इसके लिए विधायकों की खरीद-फरोख्त के लिए भारी मात्रा में नकद राशि लेकर कुछ लोग होटलों में ठहरे थे। 

तीन के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए चार लोगों में से तीन के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज किया गया है। एक अन्य से पूछताछ की जा रही है। रांची के कोतवाली थाने में आरोपी अमित सिंह और निवारण प्रसाद महतो के खिलाफ भादंवि की धारा 419, 420 124-A, 120 B, 34 के अंतर्गत केस दायर किया गया है। 
विज्ञापन


खुफिया सूचना के बाद मारे छापे
पुलिस ने दावा किया है कि उसे खुफिया सूचना मिली थी कि राज्य में कुछ लोग सरकार गिराने की साजिश रच रहे हैं। इसके बाद गोपनीय ढंग से निगरानी रखी गई और शुक्रवार रात को रांची के बड़े होटलों में गुरुवार और शुक्रवार को छापे मारे गए। इसी दौरान रांची के लोअर बाजार थाना इलाके की एक बड़ी होटल से चार लोगों को पकड़ा गया। इन लोगों के पास से भारी मात्रा में नकदी भी बरामद की गई, लेकिन पुलिस ने यह नहीं बताया कि कुल कितना पैसा मिला है। 

आरोपियों से पूछताछ जारी
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि राज्य के विधायकों की खरीद-फरोख्त कर सरकार गिराने की साजिश रची जा रही थी। रांची पुलिस के अनुसार, 22 जुलाई को बेरमो विधायक ने कोतवाली थाने में शिकायत दी थी कि सरकार को अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद जांच और छापेमारी की गई। इस दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने सरकार के खिलाफ साजिश करना कबूल किया है और कुछ राजनीतिक व्यक्तियों के संपर्क में थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें