फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: क्रिसमस के मौके पर रांची के चर्चों में श्रद्धालुओं की भीड़, सीएम हेमंत सोरेन ने दी लोगों को बधाई

Mon, 25 Dec 2023 11:50 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

रांची के आर्चविशप फेलिक्स टोप्पो की उपस्थिति में सेंट मैरीज कैथेड्रल में क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया। इस मौके पर टोप्पो ने सभी को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में सोमवार को क्रिसमस के मौके पर लोग शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना करने के लिए चर्च में एकत्रित हुए। ये सभी एकसाथ कैरोल गाए और क्रिसमस की बधाई भी दी। रविवार की आधी रात को राजधानी रांची में हजारों की संख्या में लोग विशेष प्रार्थना के लिए चर्च में इकट्ठा हुए। इस दौरान चर्चों को कैरोल, लाइट और विभिन्न कलाकृतियों से सजाया गया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने दी क्रिसमस की बधाई
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोगों को क्रिसमस की बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, 'मेरी कामना है कि प्रेम, सद्भाव, प्रसन्नता और उत्साह का यह पवित्र त्योहार हर किसी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए।'

चर्च के पादरियों ने झारखंड के भविष्य की कामना 
रांची के आर्चविशप फेलिक्स टोप्पो की उपस्थिति में सेंट मैरीज कैथेड्रल में क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया। इस मौके पर टोप्पो ने सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, 'क्रिसमस एक बड़ा त्योहार है। भगवान ने हमें इस दुनिया में भेजा है ताकि हम उनकी आज्ञाओं का पालन करते हुए सच्चाई के रास्तों पर चलकर दूसरों की सेवा करते रहें।' अपने संदेश में उन्होंने कहा कि लोगों को अहंकार दूर रखकर यह याद रखना चाहिए कि हम सभी एक ही ईश्वर की संतान है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'हम सब यहां भाई-बहन है। हमें सद्भाव और भाईचारे के साथ रहना चाहिए। हमें हमेशा एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए और सभी को एक समझना चाहिए।' विभिन्न चर्चों ते पादरियों ने अपने श्रद्धालुओं के साथ झारखंड के भविष्य के लिए प्रार्थना की। राज्य के विभिन्न शहरों में छोटे बच्चों ने नागपुरी क्रिसमस गीतों का आनंद उठाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें