फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: झारखंड के रजरप्पा में बदमाशों ने सीसीएल कर्मचारी पर बरसाईं गोलियां; हालत गंभीर

Sun, 16 Jul 2023 08:43 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, रामगढ़ (झारखंड)

सार

रजरप्पा पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी संजय नायक ने बताया कि घटना दोपहर 2 बजे हुई, जब तीन बदमाशों में से एक ने रजरप्पा में उनके आवास के पास आशीष बनर्जी पर गोलियां चलाईं। प्रथम दृष्टया हमले का कारण निजी दुश्मनी लग रही है। जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के रामगढ़ जिले में रविवार को सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड (सीसीएल) के एक कर्मचारी को कुछ बदमाशों ने निशाना बनाया। हमला अज्ञात मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने किया। उन्होंने कर्मचारी पर गोलियां बरसाईं। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि कर्मचारी की पहचान आशीष बनर्जी के रूप में हुई है, जो सीसीएल के रजरप्पा वाशरी प्रोजेक्ट में तैनात है। कमर में चोट लगने के कारण उन्हें रजरप्पा के सीसीएल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि चिकित्सकों को घाव की गंभीरता को देखते हुए गंभीर सर्जरी की जरूरत बताई। इसके बाद घायल को रांची के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। 

रजरप्पा पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी संजय नायक ने बताया कि घटना दोपहर 2 बजे हुई, जब तीन बदमाशों में से एक ने रजरप्पा में उनके आवास के पास आशीष बनर्जी पर गोलियां चलाईं। प्रथम दृष्टया हमले का कारण निजी दुश्मनी लग रही है। जांच शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें