फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: जमशेदपुर में टाटा स्टील प्लांट में धमाका, दो संविदा कर्मचारी घायल, एक को सीने में दर्द की शिकायत

Sat, 07 May 2022 05:34 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर

सार

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने घटना पर ट्वीट कर बताया कि टाटा स्टील प्रबंधन के साथ सामंजस्य बनाकर घायलों के त्वरित इलाज हेतु कार्यवाई जारी है।
विज्ञापन
टाटा स्टील प्लांट में भीषण आग। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के जमशेदपुर में टाटा स्टील के कोक प्लांट में भीषण आग लगी है। दमकल की कई गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है। बताया गया है कि आग में झुलसकर कुछ लोग घायल हो गए। इस घटना पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी ट्वीट किया। उन्होंने पूर्वी सिंहभूम की डिप्टी कमिश्नर को टैग करते हुए कहा, "जमशेदपुर में टाटा स्टील प्लांट में ब्लास्ट होने की खबर मिली है। जिला प्रशासन, टाटा स्टील प्रबंधन के साथ सामंजस्य बनाकर घायलों के त्वरित इलाज हेतु कार्यवाई कर रही है।"
विज्ञापन

 
मामले में टाटा स्टील की ओर से भी बयान जारी किया गया है। इसके मुताबिक, कोक प्लांट की बैटरी में विस्फोट हुआ था। फायर टेंडर तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। 2 संविदा कर्मचारियों को मामूली चोटें आईं हैं और एक कर्मचारी ने सीने में दर्द की शिकायत की है, उनकी हालत स्थिर है।

इसके बाद देर शाम टाटा स्टील की ओर से एक और बयान जारी किया गया। इसके मुताबिक, तीन अनुबंध कर्मचारियों को मामूली चोटें आईं हैं और उनका प्राथमिक उपचार किया गया। इनमें से दो को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि एक का फिलहाल इलाज चल रहा है। फैक्ट्री में चल रहे उत्पादन पर कोई असर नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें